1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 12 से 19 सितंबर: एक साथ दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

12 से 19 सितंबर: एक साथ दो ग्रह कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा अशुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 12, 2016 02:12 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 02:15 pm IST

इस सप्ताह में शनि और मंगल दोनों ग्रह मार्गी होने से आपको हरेक कार्य में जीवन साथी की मदद और सहयोग मिलता रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी जातकों को अभी देकर परीक्षा उत्तीर्ण हो सकेंगे। जानिए आपका सप्ताह कैसे बितेगा..

वृश्चिक राशि
Image Source : PTIवृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह सूर्य राशि बदलकर लाभ भाव में प्रवेश कर रहा है, इसलिए कन्या राशि में सूर्य-गुरु और शुक्र की युति आपको बिजनेस तथा सरकारी काम में लाभ दिलाएगी। पिछले थोड़े समय से जो सरकारी अथवा कानूनी काम रुके थे, उनका अब सुखद समाधान आएगा। स्त्रियों से अवश्य लाभ होगा। आपके महत्वपूर्ण कामों में महिलाओं की विशेष मदद मिलती रहेगी।

सप्ताह के शुरूआती समय में छोटी यात्रा का योग बनेगा। कोई नया महत्वपूर्ण निर्णय ले सकेंगे अथवा भविष्य की योजना पर अमल कर सकेंगे। विदेश अथवा किसी दूर स्थल से व्यावसायिक अथवा नौकरी का उत्तम अवसर आएगा, जो आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकता है।

सप्ताह का मध्यभाग आप को किसी काम में अवरोध और अचानक किसी निर्णय में फेरबदल करवाने वाला रहेगा। कार्य के फल को लेकर कदाचित मन ही मन असंतोष रहेगा। इस समय गणपति की उपासना करने से आपको राहत मिलेगी।

मंगलवार का उपवास रखें। आपको इस समय शेयर मार्केट में भी लाभ हो सकता है। संतान के विषय में अच्छा समाचार आपके मन को हर्षित करेगा। सूर्य बुध का राशि परिवर्तन आपको लाभ प्रदान करने के लिए सभी मार्ग खोल देगा।

अगली स्लाइड में पढे़ और राशि के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल