1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 13 से 19 मार्च: इस सप्ताह मिलेगा इन राशियों को धन-लाभ

13 से 19 मार्च: इस सप्ताह मिलेगा इन राशियों को धन-लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 14, 2017 06:23 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 06:24 pm IST

डेस्क: इस सप्ताह मल मास भी शुरु हो गया है। जिसके कारण हर राशि के के लिए मिला-जुला रहेगा। कुछ राशि मेष, वृष, कन्या, वृश्चिक, कुंभ राशि को जातकों को धन लाभ और बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा साबित होगा।

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: इस सप्ताह मल मास भी शुरु हो गया है। जिसके कारण हर राशि के के लिए मिला-जुला रहेगा। कुछ राशि मेष, वृष, कन्या, वृश्चिक, कुंभ राशि को जातकों को धन लाभ और बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा साबित होगा। इस सप्ताह आप कुछ अच्छे काम कर सकते है। जिसके कारण आपके परिवार के साथ संबंध मजबूत और आपके लोगों के बीच प्यार बढेगा।

ये भी पढ़े

लग्नेश तथा अष्टमेश मंगल अपनी ही राशि मेष में अश्विनी नक्षत्र में भ्रमण कर रहा है। जो आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। तृतीयेश तथा षष्ठेश बुध मीन राशि में तारीख 12 तक पूर्वाभाद्रपद तथा तारीख 13 से 18 उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में भ्रमण कर रहा है।  जानिए आपका ये सप्ताह कैसा बीतेगा। इस सप्ताह किस्मत के सितारे क्या कह रहे है।         

मेष

इस सप्ताह अपने परिवार व मित्रों के साथ बिताने के लिए बहुत ही अच्छा है। आप शायद उन नजदीकी रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सकें हैं। इस समय का पूरा लाभ उठाएं क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते।

इस सप्ताह लाइफ पार्टनर को कुछ उपहार देने से आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ और भी मजबूत होगी। आफ़िस में आप टीम लीडर के रूप में सामने आएंगे। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। आप अपने गुणों के बल पर किसी का ध्यान अपनी ओर खिच लेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न ले जिससे आपको आगे पछताना पड़े। जीवन साथी के लिए आज कुछ स्पेशल करने की सोचेंगे।

वृष
इस सप्ताह किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है। अपनी तरफ से अपने रिश्ते को सुधारने की पूरी कोशिश करें। इसकी शुरूआत आप अपनी जुबान पर काबू रख के कर सकते हैं। सही सम्प्रेषण से आपको बहुत मदद मिलेगी। लेकिन अगर आपको लगता है कि स्थिति आपके नियंत्रण से बाहर है तो आपका खामोश रहना ही बेहतर होगा।

इस सप्ताह मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। शुभ कार्य या किसी के विवाह समारोह में जाने का प्लान भी बना सकते हैं| लोगों से मेल-जोल बढ़ाने के लिए ये दिन शुभ है। फैमली की तरफ से ख़ुशी मिलेगी मन शांत रहेगा। बिजनेस से रिलेटेड कुछ नए आइडिया दिमाग में आयेंगे। जिन्हें आप प्लान के साथ करना चाहेंगे। प्यार का इजहार करने के लिए समय अच्छा है। अपने पाट्नर के साथ पर्याप्त समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ऑफिस में बेक बाईटिंग के शिकार हो सकते है, लेकिन भाग्य आपका साथ जरुर देगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल