1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 01:24 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा और कुछ राशियो के लिए खराब होगा। सप्ताह के शुरूआती समय में बिजनेस अथवा नौकरी के प्रयोजन से यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जानिए अपनी राशिनुसार राशिफल..

वृषभ राशि
Image Source : PTIवृषभ राशि

वृषभ राशि
यह सप्ताह आपकी राशि के लिए सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरूआत में आप विघ्न और तकलीफ अनुभव करेंगे। हालांकि, आप लगन और प्रबल इच्छाशक्ति के कारण कड़ी मेहनत के बाद फल तो अवश्य प्राप्त करेंगे। मकान और वाहन की चिंता हो सकती है।

अचानक कोई लाभ होगा अथवा शेयर सट्टेबाजी में सोच समझकर किया गया साहस आपको फायदा करवा सकता है। वसीयत से जुड़े किसी काम का समाधान हो सकता है तथा यदि इस संबंध में कोर्ट केस चल रहा हो तो आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है।

ससुराल पक्ष अथवा पत्नी की चिंता रहेगी। सप्ताह के मध्यभाग में आनंद उत्साह से कोई काम हो सकता है। पत्नी से लाभ होगा अथवा उसकी मदद से आप कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कर सकेंगे। दांपत्यजीवन में ताल मेल अच्छा रहेगा एवं आप एक-दूसरे की जवाबदारी निभाने में सफल होंगे।

सप्ताह का अंतिम भाग कुल मिलाकर शुभ रहेगा, परंतु थोड़ी अस्थिरता अथवा अवरोध के साथ मानसिक दुविधा का भी अनुभव करेंगे। इस सप्ताह में गणपति की उपासना करने से लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए कुल मिलाकर शुभ समय कह सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल