1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 01:24 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा और कुछ राशियो के लिए खराब होगा। सप्ताह के शुरूआती समय में बिजनेस अथवा नौकरी के प्रयोजन से यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जानिए अपनी राशिनुसार राशिफल..

कर्क राशि
Image Source : PTIकर्क राशि

कर्क राशि
इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपके लिए शुभ रहेगा। परंतु आने वाले समय में आवश्यकता से अधिक लालच के कारण किसी मुसीबत में न पड़ जाएं, इसका विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।  

सप्ताह के शुरूआती समय में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आप लंबे समय से घूमने फिरने जाने का जो प्लान बना रहे थे, वो इस समय सफलतापूर्वक संपन्न हो सकता है। इस समय पिता के धंधे से संबंधित समस्या या उनके स्वास्थ्य की तकलीफ से भी राहत मिलेगी।

यह पूरा सप्ताह आपको वित्तीय लाभ दिलाने वाला रहेगा। इस समय में विशेषकर जो पति-पत्नी संतान के लिए विचार बना रहे हैं तो उनको शुभ समाचार मिलने में थोड़ा विलंब हो सकता है। गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

सप्ताह के अंतिम दिनों में आप को गुस्सा और आवेश से बचने की सलाह गणेशजी दे रहे हैं। शांति और धीरज से काम लेने से सभी काम सफल होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल