1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 01:24 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा और कुछ राशियो के लिए खराब होगा। सप्ताह के शुरूआती समय में बिजनेस अथवा नौकरी के प्रयोजन से यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जानिए अपनी राशिनुसार राशिफल..

मिथुन राशि
Image Source : PTIमिथुन राशि

मिथुन राशि
इस सप्ताह का पूर्वार्ध आप के लिए शुभ फलदायी रहेगा। आप नियमित से अधिक आय प्राप्त करने के लिए नयी योजना बनाएंगे और अपने नेटवर्क में विस्तार का प्रयास करेंगे, ऐसी संभावना है।

विवाह के इच्छुक जातकों के लिए नया रिश्ता आएगा अथवा कहीं बात चल रही हो तो उसमें प्रगति हो सकती है। प्रेमियों के भी परिजनों से स्वीकृति मिलने से विवाह का मार्ग प्रशस्त होगा।

सार्वजनिक जीवन में आप सक्रिय रहेंगे और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक आर्थिक लाभ की आशा रख सकते हैं। कोई नयी चीज या सोने-चाँदी अथवा आभूषण की खरीदी होगी। आपकी वाणी का जादू चलेगा। जो मार्केटिंग से जुड़े हैं वे अपनी वाणी से दूसरों प्रभावित कर अपने काम अच्छे से कर पाएंगे।

परिवार में कुछ शुभ होने की संभावना है। शेयर मार्केट में भी लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की बात की जाए तो आँखों में पीड़ा हो सकती है। वसीयत संबंधित कोई भी काम अभी संभव है। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि, पुरस्कार अथवा प्रोत्साहन के रूप में लाभ होगा।

सप्ताह का उत्तरार्ध आप को काम में अवरोध और देरी का अहसास करवाएगा। इस समय कुत्ते को रोटी खिलाने से तकलीफ में कमी आएगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल