1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 01:24 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा और कुछ राशियो के लिए खराब होगा। सप्ताह के शुरूआती समय में बिजनेस अथवा नौकरी के प्रयोजन से यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जानिए अपनी राशिनुसार राशिफल..

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा और कुछ राशियो के लिए खराब होगा। सप्ताह के शुरूआती समय में बिजनेस अथवा नौकरी के प्रयोजन से यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

ये भी पढ़े-

इस समय गुरू मार्गी होने से और राहु से आंशिक दूर होने से आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इसके साथ ही कुछ राशियों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा साबित होगा। इस सप्ताह आप कुछ अच्छे काम कर सकते है।

जिसके कारण आपके परिवार के साथ संबंध मजबूत और आपके लोगों के बीच प्यार बढेगा। कई दिनों से चली आ रही किसी परेशानी से आपको छुटकारा मिलेगा। जानिए अपनी राशि के अनुसार कैसा बीतेगा ये सप्ताह।

मेष राशि

वर्तमान समय में गुरू से राहु अंशात्मक रूप से दूर जाने के कारण लंबे समय से आप के भाग्य में या पिता के स्वास्थ्य संबंधी जो हानि और अवरोध दिखाई दे रहा था, वह अब धीरे-धीरे दूर होगा और आप राहत की सांस लेंगे।

इस सप्ताह के मध्य और उत्तरार्ध का समय आपके लिए अधिक शुभ और कार्य में सफलता प्रदान करने वाला बना रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में थोड़ी चिंता-व्यग्रता-बेचैनी रहेगी, संतान की चिंता रहेगी, प्रगति में अवरोध या विलंब हो सकता है।

किसी काम में दिशाहीन हो गए हों ऐसा महसूस होगा। प्रिय व्यक्ति के साथ भी निकटता संबंधी गलतफहमी होने की संभावना रहेगी। हाथ में आए में काम में विलंब होने से मानसिक व्याकुलता बढ़ेगी।

सप्ताह के मध्य और उत्तरार्ध का समय सभी प्रकार से उत्तम रहेगा। अनिच्छित या अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। अचानक किसी पुराने मित्र के साथ मुलाकात होगी।

आनंद उत्साह में आप रचे-पचे रहेंगे तथा व्यवसाय, उधार-वसूली, अधिक आमदनी के लिए शुभ समय रहेगा। जमीन-मकान तथा वाहन के रुके हुए काम भी इस समय पूरे होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल