1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 01:24 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा और कुछ राशियो के लिए खराब होगा। सप्ताह के शुरूआती समय में बिजनेस अथवा नौकरी के प्रयोजन से यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जानिए अपनी राशिनुसार राशिफल..

सिंह राशि
Image Source : PTIसिंह राशि

सिंह राशि
इस सप्ताह में कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। सप्ताह की शुरूआत में पढ़ाई तथा संतान के विषय में तकलीफ रहेगी। आपको आमदनी की मात्रा अच्छी रहेगी परंतु खर्च अधिक रहने पर आपके हाथ में नगदी नहीं रहेगी।

वर्तमान समय में विशेषकर कोर्ट-कचहरी संबंधित विषयों में खर्च अप्रत्याशित रूप से बढ़ने पर भी परिणाम अपेक्षा अनुसार न मिलने से आपको निराशा हो सकती है। सरकार से संबंधित काम तथा सेल्स टैक्स और इन्कम टैक्स के विषय में जांच होगी अथवा आपके कानून के शिकंजे में आ जाने की संभावना है।

इस सप्ताह का मध्य भाग आपके लिए अधिक शुभ रहेगा। आमदनी वृद्धि का योजना, उधारी, लोन आदि कार्य संभव हो तो इसी समय में ही पूरे कर लें। सप्ताह के अंतिम भाग में आपके काम में अचानक कोई अवरोध आएगा। आपके काम बीच से ही अटक जाएंगे।

जीवन साथी से संबंधों में भी असंतोष रहेगा। विवाह के लिए विचार कर रहे अविवाहित जातकों को भी विलंब होगा। कहीं बात चलती हो तो नकारात्मक जवाब आएगा। भागीदारी में भी संभलना पड़ेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल