1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 01:24 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा और कुछ राशियो के लिए खराब होगा। सप्ताह के शुरूआती समय में बिजनेस अथवा नौकरी के प्रयोजन से यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जानिए अपनी राशिनुसार राशिफल..

तुला राशि
Image Source : PTIतुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह आपको हृदय में थोड़ी शांति राहत दिखाई देगी। आपके जमीन-मकान और वाहन संबंधी काम का भी कुछ अंशों में समाधान होगा। लंबे समय से रुके पड़े कार्य पूरे होंगे अथवा उस दिशा में सकारात्मक गतिविधि होगी।

सप्ताह के शुरूआती समय में बिजनेस अथवा नौकरी के प्रयोजन से यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। वर्तमान समय में गुरू मार्गी होने से और राहु से आंशिक दूर होने से आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे अथवा नया उद्यम कर सकेंगे।

नए कार्य से आप को लाभ होगा। इस समय भाई बहनों की मदद मिलती रहेगी। परंतु, सप्ताह के अंतिम भाग में आपकी बैचेनी थोड़ी बढ़ेगी और कोई काम में अवरोध पैदा होंगे। अचानक कोई फेरबदल होगा।

हालांकि, अभी भी आप को शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदि से दूर रहने की सलाह गणेशजी दे रहे हैं। प्रेम संबंध में भी आप के संबंध अचानक टूटने और नए संबंध बंधने की स्थिति बन रहेगी। विद्यार्थियों के लिए भी अवरोध जनक स्थिति रहेगी और प्रवेश के कार्यों में भी विलंब हो सकता है। अचानक ड्रॉप लेने की नौबत आ सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल