1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 01:24 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा और कुछ राशियो के लिए खराब होगा। सप्ताह के शुरूआती समय में बिजनेस अथवा नौकरी के प्रयोजन से यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जानिए अपनी राशिनुसार राशिफल..

धनु राशि
Image Source : PTIधनु राशि

धनु राशि
सप्ताह के शुरूआत में चंद्र आपके जन्म के चंद्र पर से गुजर रहा है। चंद्र और गुरू का त्रिकोण योग आपके लिए सभी प्रकार से शुभ रहेगा। शुरूआत के दो दिन आप शुभ और आध्यात्मिक विचारों के साथ-साथ मानसिक शांति और आनंद सहित बिता सकेंगे। नौकरी या व्यापार से संबंधित कार्य कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग भी आप को प्रसन्नता का अहसास कराएगा। परिवार में आय की मात्रा कुल मिलाकर बढ़ेगी। किसी नर्इ वस्तु की खरीद होने की संभावना भी है। किसी शुभ आयोजन में उपस्थित रहेंगे अथवा परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

ससुराल पक्ष में आपका सम्मान बढ़े, ऐसा कार्य संपन्न होगा। अंतिम दो दिनों में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में अचानक फेरबदल होगा अथवा अवरोध के कारण अटक जाने की संभावना रहेगी। नौकरी या व्यापार के काम के लिए कहीं बाहर जाएंगे। भाई बहनों से मतभेद बढ़ेगा और फिलहाल उनसे किसी बड़े लाभ की आशा न रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल