1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 01:24 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा और कुछ राशियो के लिए खराब होगा। सप्ताह के शुरूआती समय में बिजनेस अथवा नौकरी के प्रयोजन से यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जानिए अपनी राशिनुसार राशिफल..

कुंभ राशि
Image Source : PTIकुंभ राशि

कुंभ राशि
इस सप्ताह के दौरान जातकों को मित्रों का सहयोग उत्तम रहेगा। बड़े भाई-बहन के भी मदद करने के लिए तैयार रहने से आपके मन को आनंद रहेगा। आपको बड़ों, मित्रों के साथ गुरुजनों के लिए खर्च करना होगा।

गुरू पूर्णिमा के दिन आपको गुरूजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपके कामकाज में प्रगति होगी और आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सरकारी कामकाज में थोड़ी परेशानी खड़ी होगी। यदि कोर्ट से संबंधित कोई केस चल रहा हो तो उसमें विलंब होगा, उसमें खर्च भी अधिक करना पड़ेगा।

आपके प्रियजनों के साथ कहीं दूर स्थान पर घूमने के लिए जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। घूमने-फिरने, खाने-पीने आदि पर खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। इस समय आपके प्रियजनों के स्वभाव में थोड़ा अहंभाव बढ़ सकता है, जिसके कारण थोड़े मतभेद भी खड़े होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल