1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 01:24 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा और कुछ राशियो के लिए खराब होगा। सप्ताह के शुरूआती समय में बिजनेस अथवा नौकरी के प्रयोजन से यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जानिए अपनी राशिनुसार राशिफल..

वृश्चिक राशि
Image Source : PTIवृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। इसलिए कोई बड़ा फेरबदल नहीं होगा। इस सप्ताह आपको परिवार के लिए थोड़ा समय देना पड़ेगा। आर्थिक कार्यक्रम शुभ होगा।

पिछले थोड़े समय से जो आर्थिक गलतियां आप कर रहे है अथवा आर्थिक खींचतान का अनुभव कर रहे थे अथवा परिवार में किसी के साथ वाद-विवाद चलता हो तो उसका समाधान आएगा। आप शांति से बैठकर खुले दिल से किसी विषय में चर्चा करेंगे।

अब गुरु राहु से काफी दूर निकल गया है। इसके कारण संतान संबंधित चिंता काफी कम होगी।विद्यार्थियों को भी अध्ययन में इसके जाने से विघ्न दूर होगा। प्रेम संबंध में विशेषकर आपको पिछले थोड़े समय में जो कड़वे अनुभव हुए हैं, आपके साथ किसी ने धोखा किया हो, विश्वास तोड़ा हो अथवा जाने अनजाने में किसी से आपका दिल टूटा हो तो ऐसे अनुभवों को आप भूलकर आगे बढ़ें। आने वाले समय में आप को अवश्य दिल को समझने वाला व्यक्ति मिलेगा। प्रोपर्टी की खरीद-बेच में अभी थोड़ा समय इंतजार करें। सप्ताह के अंतिम भाग में काम में अवरोध और हृदय में थोड़ी-बहुत बैचेनी हो सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल