1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 01:24 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा और कुछ राशियो के लिए खराब होगा। सप्ताह के शुरूआती समय में बिजनेस अथवा नौकरी के प्रयोजन से यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जानिए अपनी राशिनुसार राशिफल..

मकर राशि
Image Source : PTIमकर राशि

मकर राशि
सप्ताह की शुरूआत में आपके साथ आपके जीवनसाथी के स्वभाव में अहं पैदा हो जाएगा। जिसका प्रभाव आपके मित्रों, परिवार, भागीदार के साथ सार्वजनिक जीवन से जुड़े सभी व्यक्तियों से संबंधों पर पड़ेगा।

जिन जातकों को पित्त की समस्या है उन्हें फिलहाल खानपान में खूब सावधानी रखनी पड़ेगी। इस सप्ताह के दौरान परिवारजनों के साथ आवश्यकता से अधिक बहस में न पड़े। आपके बालक की पढ़ाई पर खर्च में वृद्धि होगी। उसके प्रवेश से संबंधित दौड़धूप में बढ़ोत्तरी होगी।

छोटे भाई-बहन की पढ़ाई पर भी खर्च होगा। शेयरबाजार में काम करने वाले जातकों के अलावा मकान-वाहन का क्रय-विक्रय करने वाले जातकों को चिंता और खर्च का अनुभव होगा। किसी के साथ गलतफहमी के कारण मनमुटाव न हो इसका विशेष ध्यान रखें।

माता की तबियत का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। संतान के प्रति प्रेम में वृद्धि होगी। कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने की इच्छा होगी और परिस्थिति आपके पक्ष में रहने से इच्छा पूरी कर सकेंगे। संतान की माँग पूरी करने के लिए आप अधिक मेहनत करेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल