1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह, क्या कहते हैं आपके सितारे?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 17, 2016 04:11 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 01:24 pm IST

इस सप्ताह बुध राशि बदलकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा हैं। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए अच्छा होगा और कुछ राशियो के लिए खराब होगा। सप्ताह के शुरूआती समय में बिजनेस अथवा नौकरी के प्रयोजन से यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जानिए अपनी राशिनुसार राशिफल..

कन्या राशि
Image Source : PTIकन्या राशि

कन्या राशि
यह सप्ताह आपके लिए माध्यम फलदायी साबित होगा। इस समय गुरू और राहु के आंशिक तरीके से एक दूसरे से दूर निकल जाने से गुरू का बल बढ़ेगा। इससे प्रोपर्टी संबंधित अटके हुए कार्य का समाधान निकलेगा।

विवाह के लिए उत्सुक जातक को जीवन साथी की खोज पूरी होगी। हृदय की उदासीनता अथवा अशांति भी कम होगी। जिन लोगों को हृदय की तकलीफ है, उन्हें पीड़ा कम होगी। माता की तबीयत में भी सुधार होगा। परंतु, अभी भी शनि के वक्री होने से विद्यार्थियों के लिए थोड़ी तकलीफ रहेगी।

नौकरी में भी आप को वर्तमान समय में अपेक्षित मात्रा में काम न होने पर मन ही मन असंतोष रहेगा। थोड़ी अधिक मेहनत और धीरज आप को निश्चित रूप से सफलता दिलाएंगे।

संभव हो तो 13 अगस्त तक शनिवार को पीपल के वृक्ष नीचे तेल का दिया करें। इससे आपकी तकलीफ कम होगी। नौकरीपेशा जातक भी आगे बढ़ने के लिए यह ही उपाय करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल