1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 19 से 25 सितंबर: मंगल ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा फलदायी

19 से 25 सितंबर: मंगल ग्रह कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातकों के लिए होगा फलदायी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 18, 2016 08:32 am IST,  Updated : Sep 18, 2016 08:36 am IST

इस सप्ताह मंगल राशि बदलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। इसके कारण कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ, तो कुछ राशि के जातकों के लिए अशुभ होगे। राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होगे। जानिए ये सप्ताह आपका कैसे बीतेगे..

कन्या राशि
Image Source : PTIकन्या राशि

कन्या राशि
इस सप्ताह शुक्र राशि बदलकर तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। आपकी राशि से दूसरे भाव में शुक्र का भ्रमण शुभ फलदायी रहेगा। मंगल धनु अर्थात् आपकी राशि से चौथे भाव में प्रवेश कर रहा है। जो आपके परिवार से संबंधित विषयों में तकलीफ प्रदान करेगा और मन में उदासीनता लाएगा।

सप्ताह का प्रथम दिन आप परिवार के साथ सुख-शांति से व्यतीत कर सकते हैं और विशेषकर जीवन साथी के साथ मधुर पलों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद के दो दिन आपके किसी काम में तकलीफ रहेगी तथा स्वास्थ्य में भी सतत उतार-चढ़ाव के कारण आप को सुस्ती और कमजोरी रहेगी। स्नायु में दर्द की शिकायत भी रह सकती है। आपकी मेहनत अथवा आशा से कम लाभ मिलेगा। इससे थोड़ा उद्वेग भी रहेगा।

सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए शुभ रहेगा। आपके सभी काम विलंब से होंगे। फिर भी लाभ मिलने से आप को कोई शिकायत नहीं रहेगी। भाग्य का पूरा पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह के अंतिम दिन व्यापार में कोई निर्णय जल्दबाजी लेकर कोई बड़ा निवेश कर डालेंगे और उसके बाद पछताना भी पड़ सकता है। गणेशजी सावधान कर रहे हैं कि निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल