1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह राशि परिवर्तन के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए अच्छा होगा यह हफ्ता

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह राशि परिवर्तन के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए अच्छा होगा यह हफ्ता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 25, 2017 06:30 pm IST,  Updated : Nov 26, 2017 07:52 pm IST

इस सप्ताह की शुरुआत में ही शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि पर प्रवेश कर रहा है। जो कि 3 दिसंबर तक इश राशि पर रहेगा।जिसके कारण हर राशि के जातकों को थोड़ा-थोडा प्रभाव पड़ेगा।

मकर

मकर राशि
मकर राशि

इस हफ्ते आपके फालतू खर्चे में कमी आ सकती है। अच्छा समय भी शुरू हो सकता है। रिश्तेदारों की आवाजाही या भाग-दौड़ भी कम हो सकती है। हर उम्र और हर वर्ग के लोग आपसे जुड़ सकते हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आप अकेलापन भी महसूस कर सकते हैं।

सकारात्मक योजनाएं बनेंगी, लेकिन हर बड़ा फैसला दूसरों से विचार-विमर्श कर के ही करें। धन लाभ हो सकता है। प्रेमी का साथ इन दिनों में मिल सकता है। सप्ताह के बीच में साथ काम करने वालों से मदद मिल सकती है। भाइयों और दोस्तों की मदद से धन लाभ हो सकता है।

लव-इन दिनों में आपकी लव लाइफ पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। प्यार और तकरार दोनों रहेंगी। करियर-मकर राशि के स्टूडेंट्स इंटरव्यू में थोड़ा तनावग्रस्त और परेशान हो सकते हैं, लेकिन किस्मत का साथ मिलेगा। प्रोफेशन के मामले में समय थोड़ा नकारात्मक जरूर हो सकता है। हेल्थ-सुस्ती दूर हो सकती है। ताजगी भी महसूस होगी और कार्य करने की नई ऊर्जा भी महसूस होगी।

आगे की खबर के लिए स्लाइड पर क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल