1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह राशि परिवर्तन के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए अच्छा होगा यह हफ्ता

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह राशि परिवर्तन के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए अच्छा होगा यह हफ्ता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 25, 2017 06:30 pm IST,  Updated : Nov 26, 2017 07:52 pm IST

इस सप्ताह की शुरुआत में ही शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि पर प्रवेश कर रहा है। जो कि 3 दिसंबर तक इश राशि पर रहेगा।जिसके कारण हर राशि के जातकों को थोड़ा-थोडा प्रभाव पड़ेगा।

कुंभ

horoscope
horoscope

कुंभ राशि वालों के लिए ये सात दिन अच्छे साबित हो सकते हैं। आप कोशिश करेंगे तो सफलता भी हासिल कर सकेंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छिटपुट यात्रा के भी योग बन रहे हैं। धन लाभ और साथ के कुछ लोगों से भी आपको सहयोग मिल सकता है। बिजनेस में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। वाकचातुर्यता से आपको फायदा हो सकता है।

सप्ताह के बढ़ते दिनों में दोस्तों से मदद मिल सकती है। निवेश के लिए समय शुभ है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को फायदा होने की संभावना है। कुछ कामों में किस्मत का साथ मिल सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। उतना ही बोलें, जितने के बारे में आपने विचार कर लिया हो और उसी विषय पर बोलें, जिसके बारे में आप जानते हों।

इन सात दिनों में आपकी लव लाइफ में एक दिन ऐसा आएगा जो आपके लिए यादगार हो सकता है। प्यार बना रहेगा। कुंभ राशि के स्टूडेंट्स पढ़ाई में उलझे रह सकते हैं। ये सात दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छे रहेंगे। कोई बड़ा फायदा भी आपको हो सकता है। हेल्थ-दौड़-धूप करने से थकान भी महसूस हो सकती है। इस सप्ताह सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा।

आगे की खबर के लिए स्लाइड पर क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल