1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह राशि परिवर्तन के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए अच्छा होगा यह हफ्ता

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह राशि परिवर्तन के साथ बन रहा है शुभ योग, इन राशियों के लिए अच्छा होगा यह हफ्ता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 25, 2017 06:30 pm IST,  Updated : Nov 26, 2017 07:52 pm IST

इस सप्ताह की शुरुआत में ही शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि पर प्रवेश कर रहा है। जो कि 3 दिसंबर तक इश राशि पर रहेगा।जिसके कारण हर राशि के जातकों को थोड़ा-थोडा प्रभाव पड़ेगा।

तुला

libra
libra

ये सप्ताह शुभ रहेगा। परिवार में पहेली की तरह चल रही कोई परेशानी का समाधान निकाल लेंगे। आपको दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा और खास काम भी पूरे हो जाएंगे। अलग-अलग परिस्थितियों में आपका व्यवहार भी बदलता रहेगा। आप अनौपचारिक या खुलकर व्यवहार करने से बचें। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। जिसका नतीजा भी आपके ही फेवर में हो सकता है। कारोबारी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

मेहनत और पुरुषार्थ से उन्नति हो सकती है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में खास कामों की प्लानिंग कर सकते हैं। बीच के दिनों में हल्का-फुल्का विवाद होने की संभावना है। दुश्मनों से उलझ सकते हैं, लेकिन आखिरी दिनों में आपको सफलता मिल सकती है। पार्टनर से आपको सहयोग और प्यार मिलेगा। इन दिनों में आपके स्थाई सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। धन लाभ होगा और सेविंग भी बढ़ेगी।

लव-लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा। पार्टनर से मदद मिलेगी। शादीशुदा लोगों की कोई गलतफहमी भी दूर हो सकती है। करियर-स्टूडेंट्स के लिए ये सात दिन अच्छे रहेंगे। इन दिनों में धन लाभ हो सकता है और शेयर बाजार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। हेल्थ-किसी तरह की चोट या छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है। सावधान रहें। भोजन संबंधित सावधानियां भी रखनी जरूरी है।

आगे की खबर के लिए स्लाइड पर क्लिक करें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल