1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2016 04:41 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 04:42 pm IST

इस सप्ताह आपको नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों को कभी से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जमीन, मकान व अचल संपत्ति के विषय में भी आप चिंतित रहेंगे। जानिए इस सप्ताह आपका कैसा रहेगा....

मीन राशि
Image Source : PTIमीन राशि

मीन राशि
इस सप्ताह बुध वक्री हो रहा है। आपका वर्तमान समय खूब अच्छा चल रहा है। चारों तरफ सकारात्मकता के माहौल कारण आपके कार्य आसानी से पूरे हो रहे हैं और लाभ की मात्रा भी अधिक है। इस समय आपको शेयर बाजार में सोचसमझकर निवेश करने से लाभ मिलेगा। अचानक धनलाभ की आशा भी रख सकते हैं।

 नये प्रेम संबंधों की शुरूआत के आसार दिखाई दे रहे हैं। जो पहले से ही किसी खास व्यक्ति के ओर आकर्षित हुए हैं वे खुले दिल से प्रेम का प्रस्ताव रख सकते हैं और उसमें सकारात्मक जवाब मिलने की भी संभावना अधिक है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आप जमी-मकान-वाहन के क्रय-विक्रय अथवा उसके दस्तावेजी कार्यों कार्यों का समाधान कर सकेंगे। संतान का सुख उत्तम रहेगा और उनकी सफलता से आपको आनंद रहेगा। संतान से लाभ की आशा रख सकते है। संतान प्राप्ति के लिए भी शुभ समय दिखाई दे रहा है।

विद्यार्थियों को पढ़ाई में नये-नये विचार आएंगे जिससे आप शैक्षणिक क्षेत्र में उत्तम परफोर्मेंस दे सकेंगे। नये-नये विषयों में आप गहराई में उतरेंगे और अनुसंधान की ओर आपका अधिक झुकाव अधिक रहेगा। आप किसी भी समस्या को शीघ्रता और कम प्रयत्नों से हल कर सकेंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सप्ताह का उत्तरार्ध भी आपको आर्थिक समृद्धि के मामले में लाभदायी दिखाई दे रहा है। आपके सरकारी अथवा कानूनी कामकाज रुके हों तो उनका समाधान आएगा। परिवार के साथ मधुर संबंध स्थापित होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल