1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2016 04:41 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 04:42 pm IST

इस सप्ताह आपको नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों को कभी से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जमीन, मकान व अचल संपत्ति के विषय में भी आप चिंतित रहेंगे। जानिए इस सप्ताह आपका कैसा रहेगा....

धनु राशि
Image Source : PTIधनु राशि

धनु राशि
इस सप्ताह कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। सभी मार्गी से वक्री गति में चलेंगे। सप्ताह की शुरूआत में चंद्र आपकी राशि से सातवें भाव में से भ्रमण करेगा। जिस कारण इस सप्ताह आपके जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। संबंध में मधुरता रहने से कहीं बाहर जाने का योग भी बनेगा।

अविवाहित लोगों की सगाई और विवाह के योग भी बनेंगे। विवाह के लिए कोई बढ़िया रिश्ता आएगा। साथ ही, कहीं बात चलती हो तो उसमें गतिविधियां तेज होंगी। सप्ताह का मध्यभाग थोड़े विघ्न और तकलीफ वाला रहेगा। आपके पिता को अपयश मिलने की संभावना रहेगी।

विद्यार्थी जातकों को मास्टर डिग्री प्राप्त करने के प्रयासों में विलंब हो सकता है। लंबी अथवा धार्मिक यात्रा में भी अवरोध आ सकते हैं अथवा यात्रा स्थगित हो सकती है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों को वीजा की प्रक्रिया में विलंब होगा अथवा एक से अधिक प्रयत्न करने पड़ेंगे।

इस सप्ताह में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी विद्वान व्यक्ति की सलाह लें। सप्ताह के अंतिम दो दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से अति शुभ रहेंगे। इन दिनों में किसी अच्छे आयोजन में लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़े ऐसा कार्य होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल