1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2016 04:41 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 04:42 pm IST

इस सप्ताह आपको नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों को कभी से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जमीन, मकान व अचल संपत्ति के विषय में भी आप चिंतित रहेंगे। जानिए इस सप्ताह आपका कैसा रहेगा....

कुंभ राशि
Image Source : PTIकुंभ राशि

कुंभ राशि
इस सप्ताह में आपकी संतान की पढ़ाई और उसके विवाह संबंधी प्रश्न आपको चिंता में डाल सकते हैं। जिन जातकों को संतान नहीं है उन्हें भी गर्भाधान संबंधी चिंता में वृद्धि हो सकती है। जो जातक आध्यात्मिकता से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय ठीक नहीं कहा जा सकता है।

आपकी मानसिक शांति अस्थिर हो रही है ऐसा प्रतीत होगा, धर्म या कार्य से संबंधित किसी भी विषय में एकाग्रता का अभाव बरतेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि फिलहाल मौसमजन्य बीमारी होने की विशेष संभावना है। ननिहाल पक्ष से अच्छे प्रसंग के समाचार प्राप्त होंगे। आपके नौकरवर्ग से आपको थोड़ी तकलीफ रहेगी।

नौकरीपेशा व्यक्तियों को मन की चंचलता अधिक रहने से सहकर्मियों अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करते समय संयम रखें। आपके मौजूदा प्रोजेक्टों में भी किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। जिन जातकों को सर्दी, कफ, दमा-श्वास की तकलीफ है उन्हें इस समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए। जीवनसाथी के स्वभाव में अहं भाव बढ़ने से समाधानकारी नीति अपनानी पड़ेगी। विरोधी लोग भी आपको परास्त करने का प्रयास कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल