1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2016 04:41 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 04:42 pm IST

इस सप्ताह आपको नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों को कभी से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जमीन, मकान व अचल संपत्ति के विषय में भी आप चिंतित रहेंगे। जानिए इस सप्ताह आपका कैसा रहेगा....

मकर राशि
Image Source : PTIमकर राशि

मकर राशि
इस सप्ताह के दौरान आपकी मानसिक स्थिति में फेरबदल होगा। जिसके कारण आपका मन काम में लगता जाएगा। आपके महत्वपूर्ण कार्य सरलता से पूर्ण होने से प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

नौकरीपेशा लोगों की कदाचित नयी जवाबदारियों के साथ उन्नति की संभावना को भी नकारा नहीं जा सकता है। आपके करीबी व्यक्तियों की ओर से लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कर्मचारियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

शुक्र के कन्या राशि में प्रवेश से गुरू, शुक्र और बुध साथ में रहेंगे जिससे इस राशि के जातकों को पिता तथा वरिष्ठजनों की कृपा दृष्टि का लाभ मिलेगा। विदेश से संबंधित कार्यों से लाभ होगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले, आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए विशेष अवसर आ सकते हैं। आपका मन धर्म और फैशन दोनों ओर झुका रहेगा।

इस कथन को दूसरे अर्थों में देखा जाए तो योग और भोग दोनों के बीच मन झूलता रहेगा। जीवनसाथी के साथ व्यवहार में सुधार होगा। परंतु जल्दबाजी न करें। वाहन चलाने में जल्दबाजी न करें। हाथ, पैर टुटने का जोखिम रहेगा। अहं भाव भी बढ़ेगा। आर्थिक लाभ रहेगा। लंबे समय से जो पैसा रुका होगा वह वापस मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी। भागीदार के साथ व्यवहार में भी मतभेद दूर होंगे और सभी मिलकर आनंद से काम करेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल