1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2016 04:41 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 04:42 pm IST

इस सप्ताह आपको नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों को कभी से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जमीन, मकान व अचल संपत्ति के विषय में भी आप चिंतित रहेंगे। जानिए इस सप्ताह आपका कैसा रहेगा....

वृश्चिक राशि
Image Source : PTIवृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए थोड़ी चिंता परेशानी वाला रहेगा। किसी काम में दिशा या योग्य विचार के अभाव में आप लक्ष्य तक नहीं पहुँच सकेंगे। किसी बात को समझने में आप को सामान्य से अधिक समय लग सकता है। हालांकि, वारिसदारी जायदाद संबंधित मामले चल रहे हैं तो इस समय आपके पक्ष में समाधान आ सकता है।

गूढ़ और रहस्यमय विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जो लोग ज्योतिष में रुचि रखते हैं, वे कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। आपकी आध्यात्मिक गुरू की खोज प्रबल हो सकती है। आपके उधार-वसूली संबंधी प्रवास का प्रतिफल मिल सकता है। हालांकि, आपकी मान-प्रतिष्ठा को कोई नुकसान हो, ऐसे किसी भी कार्य से इस समय दूर रहें। विशेषकर कानूनी समस्याएं आप को घेर लेंगी।

जो लोग कर संबंधित समस्या से पहले से ही घिरे हैं, वे विशेष सावधानी बरतें। अध्ययन का योग भी अच्छा बन रहा है। जिन विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना हो उनके लिए भी समय अनुकूल बन रहा है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा वर्ग के लोग अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यवहार में विनम्रता रखें।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल