1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2016 04:41 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 04:42 pm IST

इस सप्ताह आपको नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों को कभी से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जमीन, मकान व अचल संपत्ति के विषय में भी आप चिंतित रहेंगे। जानिए इस सप्ताह आपका कैसा रहेगा....

कन्या राशि
Image Source : PTIकन्या राशि

कन्या राशि
इस सप्ताह कोई ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। आपकी आमदनी नियमित मात्रा में बनी रहेगी। आर्थिक लेन-देन के कार्यों में थोड़ी सतर्कता बनाकर रखें। किसी काम में बड़ों का मार्गदर्शन अभी खूब महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। सप्ताह का मध्यभाग अर्थात् 31,1 और 2 तारीख आपके लिए तकलीफदायक हो सकती है।

इस समय वैचारिक उथल पुथल, शारीरिक सुस्ती और किसी काम में अरुचि के कारण आपके व्यवसायिक जीवन पर विपरीत असर पड़ेगा, जिसके कारण आपके साथ काम करने वाले लोग तथा परिजनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में कमी आए ऐसे किसी भी काम से दूर रहने में ही अपनी भलाई है।

कानून अथवा कोर्ट कचहरी की तकलीफ के कारण आप सतत विचारों में खोए रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें भी इस समय थोड़ी तकलीफ रहेगी। कोई ठगाई, चोरी, धोखाधड़ी अथवा व्यवसाय में आय कर अथवा विक्रय कर की पूछताछ जैसी समस्याओं का सामना करना होगा। किसी प्रकार से कानून के चुंगल में न फंसे, इसका ध्यान रखना होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल