1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2016 04:41 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 04:42 pm IST

इस सप्ताह आपको नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों को कभी से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जमीन, मकान व अचल संपत्ति के विषय में भी आप चिंतित रहेंगे। जानिए इस सप्ताह आपका कैसा रहेगा....

सिंह राशि
Image Source : PTIसिंह राशि

सिंह राशि
सप्ताह का प्रथम दिन आर्थिक मामलों में मित्रों की ओर से लाभ दिलाने वाला रहेगा। इस सप्ताह खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। मौज मस्ती अथवा नई वस्तु की खरीदी के लिए भी खर्च होगा। आमदनी की तुलना में खर्च का स्तर अधिक रहेगा। आपकी तबीयत में भी उतार-चढ़ाव रहेगा।

आंखों की तकलीफ अथवा माइग्रेन की समस्या हो, उन्हें विशेष सावधानी रखनी पड़ेगी। आप कोर्ट कचहरी और मानसिक दुविधा के साथ सप्ताह का मध्य भाग बिताएंगे। वर्तमान समय में जीवन साथी के साथ संबंध में तकरार और उनसे अलग होने की संभावना बन रही है। मतभेद टालने के लिए आप थोड़ा समय शांति से व्यतीत करें। अहंकार और गुस्से का त्याग करें।

सप्ताह का अंतिम दिन आपके लिए सभी प्रकार से उत्तम रहेगा। विद्यार्थी जातक एकाग्रता से अध्ययन करने में सक्षम होंगे। मधुर वाणी से लाभ होगा, जो लोग संगीत के क्षेत्र में हैं, यह समय उन्हें विशेष अति शुभ फल प्रदान करेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आप को खाने पीने में विशेष सावधानी रखनी जरूरी है। तीखा, तला, और मीठा खाने की इच्छा खूब अधिक रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल