1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2016 04:41 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 04:42 pm IST

इस सप्ताह आपको नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों को कभी से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जमीन, मकान व अचल संपत्ति के विषय में भी आप चिंतित रहेंगे। जानिए इस सप्ताह आपका कैसा रहेगा....

तुला राशि
Image Source : PTIतुला राशि

तुला राशि
इस सप्ताह कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं कर रहा है। सप्ताह का पूर्वार्ध आप के लिए शुभ रहेगा और भाग्यवृद्धि होगी। नौकरी के लिए प्रगतिकारक रहेगा। मौज मस्ती, शौक के लिए अच्छा समय कहा जा सकता है। वर्तमान समय में जीवन साथी अथवा प्रिय व्यक्ति के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। उनके साथ संबंधों में निकटता का अनुभव होगा।

प्रेम और संबंध में मधुरता बन रहेगी। इस समय अंतःस्फुरण का योग बन रहा है। गूढ़ विद्या में रुचि जागृत होगी। शुभ और मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। आपकी दान करने की वृत्ति बढ़ेगी, जिसके कारण देवस्थान अथवा सद कार्य में आप दान करेंगे। आपकी आमदनी मर्यादित रहेगी जबकि उसके विपरीत खर्च अधिक होंगे।

ज्योतिष के ज्ञान में वृद्धि के लिए भी शुभ समय कहा जा सकता है। हृदय को शांति मिले, ऐसा कार्य होगा। भूतकाल में किए गए निवेश से आमदनी होगी। इस सप्ताह का पूर्वार्ध आप के लिए थोड़ा चिंताजनक रहेगा परंतु आर्थिक प्रगति के योग बनेगा।

सप्ताह का उत्तरार्ध आप को विचारों में दुविधा का अनुभव कराएगा इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेना फिलहाल टालें। सप्ताह के अंतिम दो दिन आपके खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। मौज मस्ती, शौक अथवा घूमने-फिरने पर खर्च होगा। विदेश से लाभ होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल