1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2016 04:41 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 04:42 pm IST

इस सप्ताह आपको नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों को कभी से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जमीन, मकान व अचल संपत्ति के विषय में भी आप चिंतित रहेंगे। जानिए इस सप्ताह आपका कैसा रहेगा....

कर्क राशि
Image Source : PTIकर्क राशि

कर्क राशि
इस सप्ताह का शुरुआती एक दिन आपको वित्तीय खींचतान अथवा अप्रत्याशित और बजट से अधिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी। तारीख 29 और 30 पारिवारिक और प्रोफेशनल इस तरह दोनों रूप से शुभ फलदायी रहेगा और आप हर मोर्चे संतुलन बना सकेंगे।

आमदनी में वृद्धि करने का विचार बना रहे हैं तो उसके लिए भी आशाभरा समय है। हालांकि इसके बाद के समय में अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखना पड़ेगा क्योंकि परिवार में तकरार या मतभेद रहने की विशेष संभावना है। स्वास्थ्य की बात की जाए तो आपको आंखों की कोई तकलीफ हो सकती है।

खराब लोगों की संगति में आकर आप किसी व्यसन-लत में न पड़े इसका विशेष ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ अभी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करना संभव हो वहाँ तक टालें। आप इस महीने के दौरान आदित्य हृदय स्तोत्र या सूर्यपूजा करेंगे तो हर तकलीफ में से खूब राहत पा सकेंगे।

सप्ताह का अंतिम दिन आपके लिए हर प्रकार से उत्साह, उमंग और प्रगति कारक रहेगा। इस समय में कमीशन के काम में आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल