1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2016 04:41 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 04:42 pm IST

इस सप्ताह आपको नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों को कभी से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जमीन, मकान व अचल संपत्ति के विषय में भी आप चिंतित रहेंगे। जानिए इस सप्ताह आपका कैसा रहेगा....

वृषभ राशि
Image Source : PTIवृषभ राशि

वृषभ राशि
आपकी राशि के लिए सप्ताह का शुरूआती समय आर्थिक प्रगति, यात्रा प्रवास, अचानक धन लाभ, शेयर, सट्टेबाजी और लॉटरी में लाभ कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी नए कार्य, उद्यम, नौकरी-धंधे के निमित्त यात्रा का संकेत दे रहा है।

सप्ताह का मध्यभाग आप के लिए अशुभ प्रतीत हो रहा है। 31 और 1 तारीख आपके लिए दुविधापूर्ण, चिंता, परेशानी पैदा कराने और स्वास्थ्य के मामले में भी तकलीफ देने वाली साबित हो सकती है। पिता के साथ मतभेद रहेंगे तथा आत्मविश्वास का अभाव में इच्छित काम पूरे नहीं होंगे।

माता की तबियत के विषय में भी चिंता रहेगी। जमीन, मकान व अचल संपत्ति के विषय में भी आप चिंतित रहेंगे। इस समय हृदय को दुःख पहुंचे, ऐसी घटना भी बन सकती है।सप्ताह के अंतिम दो दिन आप के लिए शुभ रहेंगे।

नए विचार, नर्इ योजना व किसी व्यक्ति के साथ मुलाकात की संभावना रहेगी। शेयर बाजार, सट्टेबाजी तथा पढ़ाई के लिए भी शुभ समय है। पूरे वर्ष के दौरान विद्यार्थियों को डिग्री सर्टीफिकेट के विषय में समस्या आएगी अथवा उच्च अध्ययन में अड़चन भी आ सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल