1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

28 अगस्त से 4 सितंबर: ये सप्ताह रहेगा इस राशि के जातकों के लिए शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2016 04:41 pm IST,  Updated : Aug 29, 2016 04:42 pm IST

इस सप्ताह आपको नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों को कभी से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जमीन, मकान व अचल संपत्ति के विषय में भी आप चिंतित रहेंगे। जानिए इस सप्ताह आपका कैसा रहेगा....

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: इस सप्ताह के दिन अगस्त का आखिरी और सिंतबर की शुरुआत के साथ होगा। जिसके कारण हर राशि में कुछ न कुछ प्रभाव पडेगा। इसके साथ ही इस सप्ताह कोई भी ग्रह अपनी राशि नहीं बदल रहा है। जिसके कारण इस सप्ताह आपको नौकरी, बिजनेस में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुछ राशि के जातकों को कभी से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जमीन, मकान व अचल संपत्ति के विषय में भी आप चिंतित रहेंगे। इस समय हृदय को दुःख पहुंचे, ऐसी घटना भी बन सकती है। जानिए इस सप्ताह आपका दिन कैसे बीतेगे।

ये भी पढ़े-

मेष राशि

यह सप्ताह आपकी राशि के लिए सामान्य फलदायी बना रहेगा। सप्ताह का प्रथम और अंतिम दिन कार्य में सफलता वाला दिखाई दे रहा है। कोई लोन, आर्थिक लाभ के लिए प्रयास या जिसके लिए लंबे समय से राह देख रहे थे, वह काम भी अब पूरे कर सकेंगे।

हालांकि, सप्ताह का मध्यभाग आपके लिए मानसिक चिंता, दुविधा, कठिनाई खड़ा करने वाला रहेगा। आत्मविश्वास से काम करने से आप के थोड़े बहुत कार्य पूरे होंगे। परंतु तकलीफ और विलंब का सामना करने की तैयारी तो रखनी ही पड़ेगी। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अनेक कठिनाइयां खड़ी होगी।

विद्वानों और विशेषज्ञों के साथ चर्चा करने से आपके प्रश्नों का समाधान मिल सकता है। प्रेम संबंध में या प्रिय व्यक्ति के साथ भी आपकी वाणी या व्यवहार से गलतफहमी पैदा न हों, इसका ध्यान रखें। इस सप्ताह बुधवार के दिन शिवजी की पूजा करें। सप्ताह के अंतिम दिन आप आवक में वृद्धि के लिए अथवा व्यवसायिक कारणों से नर्इ चर्चा शरू कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल