1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों के लिए ये सप्ताह लाएगा धनलाभ, वहीं इन 4 राशि को मिल सकती है नौकरी में टेंशन

साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों के लिए ये सप्ताह लाएगा धनलाभ, वहीं इन 4 राशि को मिल सकती है नौकरी में टेंशन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2017 04:17 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 04:17 pm IST

दिसबंर माह का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। यह सप्ताह मेष, वृष, कर्क, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लिए यह सप्ताह अच्छा बीतेगा। जानिए आपको लिए कैसा होगा ये सप्ताह....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि का राशिफल
आपकी राशि से छठे स्थान पर शुक्र के आने से यह सप्ताह आपकी सेहत के लिये सही नहीं कहा जा सकता। यदि स्वयं वाहन चलाकर किसी यात्रा पर जाना चाहते हैं तो संभव हो तो यात्रा स्थगित कर दें अन्यथा बहुत ही सावधानी के साथ वाहन चलायें।

वित्तीय स्थिति में भी गिरावट आ सकती है इसलिए बचत करने की कोशिश करें। इस दौरान आपके विरोधियों की सख्यां बढ सकती है। इसके साथ साथ पांचवे घर में बृहस्पति के गोचर से आपको भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढेगी जिसमें आप परिवार सहित किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

बच्चो की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं और साथ ही मान सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। बुध के आपकी राशि से सप्तम भाव में वक्री होने से संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं साथ ही साथी से भी खटपट होने के आसार हैं इस सप्ताहांत के नजदीक अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

अविवाहित प्रेमी जातक भी थोड़ा संयम से काम लें तो बेहतर रहेगा। व्यावसाय में सोच समझ कर कदम उठाने की जरुरत है। साथ ही आपकी नीजि जिंदगी अच्छी गुजरेगी और प्रेम संबन्धों में निखार आने के योग हैं।

कर्क राशि का राशिफल
कर्क राशि वालो को इस सप्ताह नया नाम और पहचान मिलने के योग हैं। साथ ही नौकरी में बदलाव के लिए यह अच्छा वक्त रहेगा, और नौकरी बदलना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। नीजि जीवन अच्छा गुजरेगा, जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबन्ध अच्छे रहेंगे। छठे घर में गोचररत वक्री बुध से आपके प्रतिद्वंदी सिर उठा सकते हैं।

सेहत के मामले में भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। कुछ लोगों को आपसे जलन हो सकती है हमारी सलाह है कि उन पर ध्यान देने की जरुरत नही हैं। आपकी राशि से चौथे स्थान में बृहस्पति के प्रभाव के कारण आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है, इसलिए ध्यान देने की आवश्यकता है।

आपको अप्रत्याशित हानि का सामना भी करना पड़ सकता है और व्यावसाय में व्यावधान भी आ सकते हैं, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति बिगड़ सकती है। आपकी राशि से पांचवे स्थान पर शुक्र के गोचर करने के प्रभाव से आपके लिए प्रेम संबन्धो में निखार के योग हैं। नया व्यावसाय या कार्य शुरु कर सकते हैं, विधार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए अवसर मिल सकते हैं। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल