1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों के लिए ये सप्ताह लाएगा धनलाभ, वहीं इन 4 राशि को मिल सकती है नौकरी में टेंशन

साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों के लिए ये सप्ताह लाएगा धनलाभ, वहीं इन 4 राशि को मिल सकती है नौकरी में टेंशन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2017 04:17 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 04:17 pm IST

दिसबंर माह का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। यह सप्ताह मेष, वृष, कर्क, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लिए यह सप्ताह अच्छा बीतेगा। जानिए आपको लिए कैसा होगा ये सप्ताह....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि का राशिफल
इस सप्ताह आपकी राशि से चौथे स्थान पर शुक्र और सूर्य के गतिमान होने से आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। प्रेम संबन्धों में सौहार्द बनेगा और सहभागी का भरपूर सहयोग मिलेगा। छोटी मोटी यात्रा भी की जा सकती है। आप कार्यक्षेत्र में कोई नई योजना औऱ नीति बनाने में सफल रह सकते हैं जिससे आपका नाम व रूतबा भी बढ़ सकता है।

किसी की दी गई सलाह को नजरंदाज न करें यह आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। आपका मन शांत व स्थिर रहेगा। नीजि जीवन और प्रेम संबन्ध अच्छे रह सकते हैं। मां के साथ रिश्तों में प्रेम व सौहार्द बना रहेगा।

आपकी राशि से पांचवे घर में बुध के वक्री होकर गोचर करने से आपको संतान संबन्धी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही आपका मन भी विचलित रह सकता है। ऑफिस में योजनाएं बनाने में दिक्कत हो सकती है, जिसके लिए दूसरों की सलाह सुननी पड़ेगी।

वित्तीय तौर पर भी परेशानियां आ सकती हैं। इसके साथ तीसरे घर में बृहस्पति के प्रभाव से अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। मान सम्मान भी बढ सकता है और शारिरीक स्वास्थ्य के तौर पर भी आप स्वस्थ महसूस करेंगें। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है और व्यावसाय में लाभ के योग हैं।

कन्या राशि का राशिफल
इस सप्ताह आपकी राशि से तीसरे घर में शुक्र और सूर्य के गतिमान होने से आपके उत्साह में कमी हो सकती है, मगर फिर भी आपको भाग्य का साथ मिलता रहेगा। कार्यों में बाधाओं के बावजूद सफलता के योग है।

जीवन साथी का भरपूर सहयोग व प्रेम मिल सकता है। आपको कार्य संबंधी छोटी मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो आपके लिए फायदेमंद भी होंगीं। इस हफ्ते आपके मान सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। नीजि जीवन सामान्य तो रोमांटिक जीवन अच्छा रहने के आसार हैं।

चौथे घर में वक्री बुध के प्रभाव से आपको सुख सुविधाओं की कमी खल सकती है। इस समय खर्चों में भी बढोतरी होने के संकेत हैं। घर में बच्चो के कारण तनाव कि स्थति उत्पन्न हो सकती है जिससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है।

नीजि परेशानियों का असर आपके व्यावसायिक जीवन पर भी पड़ सकता है। हालांकि कृषिक्षेत्र से संबन्धी जातकों के लिए यह वक्त अच्छा रहने की उम्मीद है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप कामयाबी की उम्मीद रख सकते हैं, प्रयास करते रहें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल