1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों के लिए ये सप्ताह लाएगा धनलाभ, वहीं इन 4 राशि को मिल सकती है नौकरी में टेंशन

साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों के लिए ये सप्ताह लाएगा धनलाभ, वहीं इन 4 राशि को मिल सकती है नौकरी में टेंशन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2017 04:17 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 04:17 pm IST

दिसबंर माह का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। यह सप्ताह मेष, वृष, कर्क, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लिए यह सप्ताह अच्छा बीतेगा। जानिए आपको लिए कैसा होगा ये सप्ताह....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि का राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत में ही बुध के आपकी ही राशि में वक्री होने बुध के प्रभाव से आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आप अपने मित्रो और संबन्धियों के बीच शौहरत प्राप्त करेंगें। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता बढेगी। नीजि जीवन अच्छा गुजरेगा और प्रेम संबन्ध सामान्य बने रहेगें। दूसरों के प्रति दया के भाव रखने आवश्यक हैं।

शुक्र और सूर्य के आपकी राशि से बारहवें स्थान पर गोचर करने से आपके अपने जीवन साथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं और साथ ही अविवाहित प्रेमीजनों के बीच भी दूरियां आ सकती है। सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है और आपके खर्चों में भी बढोतरी हो सकती है। इन सब के चलते आप खुद में आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगें, इसलिए खुद पर भरोसा करें और शांत चित से कार्य करें। साथ ही आपके खर्चो में बढोतरी हो सकती है, मगर वित्तीय आवागमन चलता रहेगा।

सेहत के प्रति सचेत रहने की जरुरत है, शराब और धूम्रपान से बचने की कोशिश करें। इस हफ्ते संबन्धियों द्वारा घर में मतभेद उत्पन्न कराए जा सकते हैं। सेहत संबन्धी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है साथ ही इस दौरान लंबी यात्रा करने से बचें आप किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

मकर राशि का राशिफल
 मकर राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह में संपति से लाभ होने के योग है। किसी पुराने किए कार्य का लाभ भी प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। अपने सहभागी के साथ ईमानदार रहें, बाकि प्रेम संबन्ध मधुर रहेगें।

बुध के आपकी राशि से बारहवें भाव में वक्री होकर गोचर करने से आपकी वित्तीय स्थिति बिगड़ सकती है। अचानक आप अपने खर्चों में बढ़ोतरी महसूस कर सकते हैं। हमारी सलाह है कि अनावश्यक वस्तुओं पर खर्च करने से बचने का प्रयास करें। अपनी असफलताओं के लिए परेशान रह सकते हैं, इसके लिए आपको खुद पर विश्वास करना पड़ेगा और सोच समझ कर फैसले लेने होंगे। नीजि जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि में शुक्र व सूर्य की युति होने से आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं, जिसमें आप सही समय पर लक्ष्य प्राप्ति में सफल होंगे, और साथ ही आपको वित्तीय लाभ भी हो सकता है। प्रेम संबन्धों के लिए अच्छा वक्त साबित हो सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल