1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों के लिए ये सप्ताह लाएगा धनलाभ, वहीं इन 4 राशि को मिल सकती है नौकरी में टेंशन

साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों के लिए ये सप्ताह लाएगा धनलाभ, वहीं इन 4 राशि को मिल सकती है नौकरी में टेंशन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2017 04:17 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 04:17 pm IST

दिसबंर माह का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। यह सप्ताह मेष, वृष, कर्क, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लिए यह सप्ताह अच्छा बीतेगा। जानिए आपको लिए कैसा होगा ये सप्ताह....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि का राशिफल
इस हफ्ते राशि स्वामी शुक्र के सूर्य के साथ दूसरे घर में गोचर करने से आपके लिए यह वक्त वित्तीय तौर पर अच्छा रह सकता है, इस समय आपके लिये धन लाभ प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। नौकरीशुदा जातक कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्रेमजीवन में साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आपकी सेहत अच्छी रहेगी मगर आपको अपनी जुबान पर नियन्त्रण रखना होगा। इस समय आप नाम व ख्याति अर्जित कर सकते हैं। व्यावसायिक रुप से वक्त में सुधार आएगा व आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

बुध के आपकी राशि के तीसरे स्थान पर वक्री होने से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह आपके व्यावसायिक और नीजि जीवन में कहीं भी आ सकती हैं। इसके साथ ही आपको वित्तीय हानि का सामना भी करना पड़ सकता है।

ऑफिस में कोई आपको आकर्षित कर सकता है और आप भी उसकी तरफ खींच सकते हैं। इस हफ्ते आपको भाग्य का साथ मिलेगा, घर में किसी नए सदस्य के आगमन के योग बन रहे हैं। डांस और एक्टिंग के क्षेत्र में काम करने वाले कलाकारों के लिए कमाई के नए अवसर बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि का राशिफल
इस सप्ताह आपकी राशि में सूर्य के प्रभाव के चलते आप व्यावसायिक रुप से कार्यों में तेजी महसूस कर सकते हैं इसके साथ आपको लक्ष्य प्राप्त करने की चिंता सता सकती है मगर अंत में आप उसे हासिल करने में कामयाब होंगे।

पानी संबन्धी कार्य करने वालो के लिए फायदे का वक्त हो सकता है। साथ ही व्यावसाय को बढाने के लिए भी यह वक्त शुभ हो सकता है। इसके साथ आपकी राशि में ही शुक्र के गोचर होने से आपको वित्तीय लाभ हो सकता है हालांकि लक्ष्य हासिल करनें की गति धीमी रहने के आसार हैं। इस समय आप अपने व्यावसाय को स्थापित करने का जोखिम भी उठा सकते हैं।

कला व मिडिया के क्षेत्र में काम करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्यशाली रह सकता है। आपकी सेहत भी ठीक ठाक रहेगी। साथ ही सप्ताह के आरंभ में बुध के आपकी राशि से दूसरे घर में वक्री होने से धन लाभ में कमी हो सकती है। आवाज संबन्धी कार्य करने वाले जैसे रेडियो जॉकी, सिंगर जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विधार्थियों के लिए कामयाबी की राह आसान हो सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल