1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों के लिए ये सप्ताह लाएगा धनलाभ, वहीं इन 4 राशि को मिल सकती है नौकरी में टेंशन

साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों के लिए ये सप्ताह लाएगा धनलाभ, वहीं इन 4 राशि को मिल सकती है नौकरी में टेंशन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2017 04:17 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 04:17 pm IST

दिसबंर माह का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। यह सप्ताह मेष, वृष, कर्क, मिथुन, सिंह और कन्या राशि के लिए यह सप्ताह अच्छा बीतेगा। जानिए आपको लिए कैसा होगा ये सप्ताह....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलेगा जिसमें नौकरी में पदोन्नति व वेतनवृद्धि के योग हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र पर आपके कार्यों की सराहनाएं भी हो सकती है। वित्तीय लाभ के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी व निजी जीवन सुखमय गुजरेगा।

आपकी राशि से दसवें घर में शुक्र व सूर्य के गोचर करने से आपके लिए व्यावसायिक रुप से अच्छा वक्त रहने की उम्मीद की जा सकती है, आप कोई नया व्यावसाय भी इस हफ्ते शुरु कर सकते हैं। नौकरीशुदा लोग एक अच्छे बदलाव के लिए किसी नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। भाग्य साथ देगा और आपकी वित्तीय स्थितियों में सुधार आएगा। मेहनत का फल मिलेगा।

प्रेम संबन्धो के लिए भी वक्त अच्छा है। हालांकि बुध के ग्यारहवें घर में वक्री होने से हो सकता है आपको शुरुआत में अपेक्षित लाभ न मिले लेकिन समय के साथ-साथ स्थिति में सुधार होने के आसार हैं। अविवाहितों के लिए इस समय विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सामाजिक स्तर पर लोगों द्वारा आपकी प्रसंशा हो सकती हैं।

मीन राशि का राशिफल
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह में अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। नीजि संबन्धो में भी मधुरता आने के आसार हैं। इस वक्त आपके विरोधी भी आपसे प्रभावित होकर आपके मित्र बन सकते हैं। सेहत भी ठीक रहेगी। प्रेम संबन्धो के लिए अच्छा वक्त है।

इस समय आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति आपकी राशि से अष्टम भाव में विराजमान हैं जिससे आपके लिये समय संघर्षशील हो सकता है। लेन-देन के मामले में सचेत रहें। अपने हिसाब किताब को भी अपडेट रखें।

व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाकर चलना आपके लिये बेहतर रह सकता है। आपकी राशि से दसवें स्थान में बुध के वक्री प्रभाव से आपको व्यावसायिक स्तर पर भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्योन्नति के लिये थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी इस समय असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

बेहतर होगा यदि आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह लेकर काम करें। नीजि जीवन में सौहार्द बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल