1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सिंतबर माह का दूसरा सप्ताह, जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ

सिंतबर माह का दूसरा सप्ताह, जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 04:43 pm IST

इस सप्ताह बुध वक्री होकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ होगा, तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। इसके साथ ही पूर्वार्ध होने के कारण कुछ राशि के जातकों के लिए बिजनेस और नौकरी में फायदेमंद साबित हो सकता हैं। जानिए..

मिथुन राशि
Image Source : PTIमिथुन राशि

मिथुन राशि
इस सप्ताह में वक्री बुध राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। यह सप्ताह कुल मिलाकर शुभ फलदायी रहेगा। पूर्वार्ध विशेषकर विद्यार्थी पढ़ाई में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आप में जिज्ञासा और पढ़ाई में खूब एकाग्रता रहेगी।

अधिकांश समय आनंद-उत्साह में व्यतीत होगा और इच्छित लाभ मिल सकेगा। प्रेम संबंध में सफलता मिलने का योग है। जो पहले से प्रेम में हैं, उनके यह संबंध विवाह सूत्र में बदल सकता है। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए भी आशावादी समय है। 7 तारीख के बाद कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके परिवार में कोई शुभ प्रसंग या धार्मिक कार्य होगा।

सप्ताह का उत्तरार्ध आपको आर्थिक और आय की दृष्टि से शुभ रहेगा। आपके व्यवसाय से संबंधित काम आसानी से पूर्ण हो सकेंगे। हालांकि, इस समय आप मानसिक दुविधा में रहेंगे और थोड़ा नकारात्मक विचार रहेंगे। गुस्सा या आवेश के कारण किसी के साथ क्लेश न हो, इस बात का ध्यान रखें। दुश्मन आपका अहित नहीं कर सकेंगे। सप्ताह का अंतिम दिन सभी प्रकार से उत्तम रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल