1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सिंतबर माह का दूसरा सप्ताह, जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ

सिंतबर माह का दूसरा सप्ताह, जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 04:43 pm IST

इस सप्ताह बुध वक्री होकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ होगा, तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। इसके साथ ही पूर्वार्ध होने के कारण कुछ राशि के जातकों के लिए बिजनेस और नौकरी में फायदेमंद साबित हो सकता हैं। जानिए..

सिंह राशि
Image Source : PTIसिंह राशि

सिंह राशि
इस सप्ताह वक्री बुध राशि बदलकर पुनः सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। राहु पर से बुध का भ्रमण आपके लिए उतना शुभ नहीं है। इस सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए आनंद उत्साह और परिवार में भी सुख शांति से व्यतीत होगा। जिन लोगों को मधुमेह, मोटापे अथवा हृदय से संबंधित बीमारी है, उन्हें खाने-पीने में विशेष सावधान रखनी चाहिए। परिवार में कोई शुभ प्रसंग मनाएंगे।

परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। भाई बहन के साथ अथवा परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का योग बनेगा। 8 और 9 तारीख आपको थोड़ी चिंता उपाधि कराएगी। निराशा और मानसिक व्याकुलता बढ़ सकती है। इस समय किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

सप्ताह का अंतिम दिन विद्यार्थी मित्रों के लिए भविष्य से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने हेतु अनुकूल रहेगा। एकाग्रता और आत्मविश्वास के साथ आप अध्ययन कर सकेंगे। नौकरी में बॉस की तरफ से आपको सहयोग मिल सकेगा। व्यापार में भी आमदनी बढ़ेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल