1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सिंतबर माह का दूसरा सप्ताह, जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ

सिंतबर माह का दूसरा सप्ताह, जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 04:43 pm IST

इस सप्ताह बुध वक्री होकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ होगा, तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। इसके साथ ही पूर्वार्ध होने के कारण कुछ राशि के जातकों के लिए बिजनेस और नौकरी में फायदेमंद साबित हो सकता हैं। जानिए..

कन्या राशि
Image Source : PTIकन्या राशि

कन्या राशि
इस सप्ताह वक्री बुध पुनः सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। अर्थात् आपकी राशि से बारहवें भाव में सूर्य-बुध-राहु की युति आपके लिए सभी प्रकार से नुकसानदायक साबित होगी। इस समय में आंखों की तकलीफ होने की संभावना है।

आप को स्वास्थ्य संबंधी समस्या अथवा मानहानि हो, ऐसे किसी विषय में आप लिप्त रहेंगे। राहु-बुध की युति आप की बुद्धि को भी भ्रमित करेगी। आप दूसरे को ठगने का प्रयत्न करेंगे परंतु ऐसा भी हो सकता है कि दूसरे को ठगने के चक्कर में आप खुद ही ठगा जाएंगे। आवश्यकता से अधिक लालच से भी यह समय बचें।

सप्ताह के पूर्वार्ध में आप सुख-शांति और आनंद से काम कर सकेंगे। आप के सभी काम निर्विघ्न पूर्ण होंगे। परिवार में भी शांति से समय व्यतीत कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग बन सकता है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आप के गुस्से और आवेश के कारण कोई काम बिगड़ेगा अथवा अधूरा रह जाए, ऐसी संभावना होने से संयमित रहें। छोटी-मोटी यात्रा का योग भी बनेगा। सप्ताह के अंतिम दो दिनों में आप व्यवसायिक विषयों की अपेक्षा परिवार पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल