1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सिंतबर माह का दूसरा सप्ताह, जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ

सिंतबर माह का दूसरा सप्ताह, जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 05, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 04:43 pm IST

इस सप्ताह बुध वक्री होकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ होगा, तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। इसके साथ ही पूर्वार्ध होने के कारण कुछ राशि के जातकों के लिए बिजनेस और नौकरी में फायदेमंद साबित हो सकता हैं। जानिए..

horoscope- India TV Hindi
horoscope Image Source : PTI

धर्म डेस्क: इस सप्ताह बुध वक्री होकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों के लिए शुभ होगा, तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होगा। इसके साथ ही पूर्वार्ध होने के कारण कुछ राशि के जातकों के लिए बिजनेस और नौकरी में फायदेमंद साबित हो सकता हैं।

शेयर बाजार, सट्टा बाजार अथवा लॉटरी से फायदा होगा, अचानक धन लाभ का योग भी बन रहा है। जानिए इस माह का दूसरा सप्ताह आपका कैसा बीतेगा। साथ ही जानिए किस राशि के लिए ये सप्ताह लकी साबित हो सकता हैं।

ये भी पढे-

मेष राशि

इस समय बुध वक्री होकर सिंह राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपके लिए उतना शुभ फलदायक नहीं हो सकेगा। सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए बिजनेस-नौकरी और कार्यक्षेत्र में शुभ और लाभदायी रहेगा। विदेश के लिए कोई अवसर खड़ा होगा।

मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत जातकों को नए अवसर मिलेंगे अथवा वर्तमान संस्था में नर्इ जवाबदारी मिलने की संभावना है। व्यवसाय में लोन या पैसे के लेन देन का काम सुलझेगा। जीवन साथी या प्रिय व्यक्ति के साथ आनंददायक समय बीतेगा एवं प्रवास का कार्यक्रम बनेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ डेटिंग पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है।

हालांकि, सप्ताह का उत्तरार्ध निराशा, शारीरिक कमजोरी, तकलीफ, कार्य में अवरोध भरा दिखाई दे रहा है। इस समय आप के संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ कर घर से बाहर निकलें, जिससे किसी भी विघ्न और मुश्किल से बच सकते हैं। इसके बाद भी धीरज रखें। अधिक तेज गुस्सा या मानसिक व्यग्रता से बचने के लिए नियमित शिवजी की उपासना करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल