1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पुरी का जगन्नाथ मंदिर जिसकी नहीं दिखती है परछाई, जानिए ऐसे ही रोचक Facts

पुरी का जगन्नाथ मंदिर जिसकी नहीं दिखती है परछाई, जानिए ऐसे ही रोचक Facts

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 02, 2016 08:51 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 03:40 pm IST

धार्मिक नगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम और देवी सुभद्रा का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। इसके कुछ ऐसे रोचक तथ्य जानिए जिनके बारें में आप नहीं जानते है।

jagannath- India TV Hindi
jagannath

धर्म डेस्क: चार धाम में से एक माना जाने वाला भगवान जगन्नाथ का मंदिर उडिसा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित हैं। इस मंदिर पर भगवान जगन्नाथ के साथ ही भगवान बलराम और देवी सुभद्रा की मूर्ति है जो कि विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। पुरी के मंदिर का यह भव्य रूप 7वीं सदी में निर्मित किया गया।

ये भी पढ़े-

इस मंदिर को लेकर माना जाता है कि जब भगवान विष्णु चारों धामों की यात्रा पर जाते थे तब वो भारत के उत्तरी भाग उत्तराखण्ड के चमोली मे बना बद्रीनाथ में स्नान करते, जिसके बाद पश्चिम में गुजरात के द्वारका में वस्त्र पहनते हैं, फिर पुरी में भोजन करते और दक्षिण के रामेश्वरम में विश्राम करते, जिसके बाद भगवान कृष्ण पुरी में निवास करने लगे और बन गया ये जग के नाथ जगन्नाथ का मंदिर।

हर साल भगवान जगन्नाथ के मंदिर में जून-जुलाई के महीने में विशाल रथयात्रा का आयेजन किया जाता हैं। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया को पुरी से शुरू होने वाली जगन्नाथ रथयात्रा केवल दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि पूरे देशभर के महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सवों में से एक है। इसमें हर साल लाखों श्रद्धालु शिरकत करते हैं। इस साल रथयात्रा 6 जुलाई से शुरू हो रही है।  

माना जाता है कि इस रथ की रस्सी खीचने या छूने मात्र से ही आपको मोक्ष का प्राप्ति हो जाती है। इस रथ यात्रा में को बडे ही धूम-धाम से निकाला जाता है। इसमें तीनों देवी-देवता को अलग-अलग सुसज्जित रथ में विराजित किया जाता है। जो कि अपने आप पर अनोखा है। लेकिन आप जानते है कि विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ जी के मंदिर में कई ऐसे अनोखी बातें हैं। जिनके बारें में बहुत ही कम लोग जानते हैं। जानिए इस मंदिर के बारें में कुछ अनोखे तथ्य। जिनपर आपको बिना देखे विश्वास नहीं होगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और तथ्यों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल