1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 2 ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 2 ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2017 08:49 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 08:49 am IST

धर्म डेस्क: आज शुक्रग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है जो कि पूरे सप्ताह इसी राशि में रहेगा। इसक साथ ही इस सप्ताह शनि और राशु के साथ चंद्रमा की जोड़ी बन रही है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों का परेशानी भरा समय होगा। जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह.

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
इस राशि वाले जातकों के लिये यह महीना मिले जुले परिणाम लेकर आ सकता है। माह की शुरुआत में शुक्र मंगल की युति सप्तम भाव में होने से दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 13 अक्तूबर के बाद मंगल व शुक्र आठवे घर में प्रवेश करेंगें। जो कि आपके अंदर अनावश्यक रूप से क्रोध की भावना बढ़ा सकते हैं।

इस समय दूर की यात्रा करने से बचें तो बेहतर रहेगा। अग्नि आदि से भी बचकर रहें। माह के मध्य में सूर्य का परिवर्तन आपके भाग्य स्थान में होने से आपको भाग्य का कम सहयोग मिलने के आसार हैं साथ ही नई तरह की चुनौतियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। माह के अंत में शनि का परिवर्तन लाभ घर में होने से कार्यक्षेत्र में पदोन्नति व लाभ के योग बन रहे हैं।

मीन राशि
इस राशि वालों के लिए व्यावसायिक तौर पर समय अच्छा रहेगा, प्रगति के रास्ते खुलेंगे, कार्यभार भी बढ सकता है, परंतु अभिमान के कारण साझेदार के साथ मतभेद हो सकता है। नीजि जीवन ठीक ठाक रहेगा। स्वास्थ्य के आधार पर शारीरिक रुप से मजबूत रहेंगे मगर मानसिक तनाव हो सकता है। सहभागी की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है।

कानूनी रुप से विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। अपने खातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकारी संस्थाओं की दखलअंदाजी से परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इससे आपकी नीजि जिंदगी और सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। घर पर बहसबाजी से बचें। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल