1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 2 ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 2 ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2017 08:49 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 08:49 am IST

धर्म डेस्क: आज शुक्रग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है जो कि पूरे सप्ताह इसी राशि में रहेगा। इसक साथ ही इस सप्ताह शनि और राशु के साथ चंद्रमा की जोड़ी बन रही है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों का परेशानी भरा समय होगा। जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह.

horoscope
horoscope

सिंह राशि
इस राशि के जातकों को इस सप्ताह में आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं है। आय में वृद्धी हो सकती है। निवेश से लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। रिस्तेदारों से संबध प्रगाढ होंगे। किसी विशेष आयोजन में शिरकत कर सकते हैं। पूरे समय उर्जावान रहेंगे।

परिवार के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टी से समय ठीक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने कुशल बोलचाल से सबको प्रभावित करेंगे। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति को अंकित करने की आवश्यकता है, और इसे सुदृढ करने के लिए नई योजनाएं और नीतियां बना सकते हैं। प्रेममय जीवन सामान्य रहेगा, आप अपने पार्टनर को कम वक्त दे पाएंगे। छोटी मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं मगर ये आपकी कामयाबी के लिए लाभदायक भी रहेंगी। नाम और शोहरत हासिल हो सकती है।

अविवाहित जातकों के लिए विवाह अथवा विवाह के प्रस्ताव मिलने के योग हैं। साथी से अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं। नौकरी में पदोन्नति व आयवृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। अच्छी कमाई होने के बावजूद भी धन संचय करने में दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ सचेत रहें खासकर गले और त्वचा संबधी परेशानियां आ सकती हैं। कुल मिला कर इस सप्ताह आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है।

कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह समय अनुकूल रहेगा। अपने करियर और विकास पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे आपको नीजि और व्यावसायिक तौर पर सफलता मिल सकती है। हालांकि कुछ मामलों में दुविधा की स्थिति में भी रह सकते हैं। उदर संबंधि विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

शब्दों का इस्तेमाल सोच विचार कर करें। कन्या जातकों को बुध के प्रभाव से नाम व प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है। व्यावसाय में नई योजनाओं का समावेश होगा। ऑफिस में अपने सहकर्मियों व उच्चाधिकारियो को प्रभावित करेंगे। वित्तीय लाभ हो सकता है। संपति संबधि कार्य करने वालों को लाभ की संभावनाएं है। विधार्थियों के लिए उत्तम समय है।

सगे संबधियों से फायदा मिलेगा। तुला में बृहस्पति के प्रभाव के कारण वित्तीय अनियमित्ताएं रह सकती हैं। खर्च बढ सकते हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। जीवन में मुसीबतों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। नीजि विवादों के कारण व्यावसायिक जीवन पर असर पड़ सकता है। प्रेम संबधो में कमी आ सकती है। बुरी संगत से सावधान रहने की आवश्यकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल