1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 2 ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 2 ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2017 08:49 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 08:49 am IST

धर्म डेस्क: आज शुक्रग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है जो कि पूरे सप्ताह इसी राशि में रहेगा। इसक साथ ही इस सप्ताह शनि और राशु के साथ चंद्रमा की जोड़ी बन रही है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों का परेशानी भरा समय होगा। जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह.

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज शुक्रग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है जो कि पूरे सप्ताह इसी राशि में रहेगा। इसक साथ ही इस सप्ताह शनि और राशु के साथ चंद्रमा की जोड़ी बन रही है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों का परेशानी भरा समय होगा। इन राशियों को नौकरी, बिजनेस और धन हानि हो सकती है। इसलिए सिंह, कन्या, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातक थोड़ा सतर्क रहेा  जिससे कि किसी बड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही इन राशियो पर विष और ग्रहण योग का भी असर रहेगा।

वहीं इस सप्ताह अन्य राशियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। किसी को बड़ा फायदा भी मिल सकता है। इसके साथ ही इस सप्ताह बुध तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका असर हर राशि पर शुभ और अशुभ पड़ेगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह।

मेष राशि

इस राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वास्थ्य संबधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी। विधार्थियों के अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए। सामान्य जीवन ठीक रहेगा। कैरियर में धीमा विकास रहेगा। वित्तीय स्थिरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी।

सप्ताह के मध्यांत के बाद आपके अपने शब्दो पर काबू रखने की आवश्यक्ता है। आपके जीवनसाथी के साथ गलतफहमी और टकराव के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है। कुछ सहकर्मियों व अफसरों से सावधान रहने की आवश्यकता है, अपने अकाउंट्स अपडेट रखें।

हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं, व्यावसायी जातकों को व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। प्रेम संबध मजबूत होंगे। मां की तबीयत की फिक्र हो सकती है।

वृष राशि
इस राशि के जातकों को इस सप्ताह मान सम्मान की प्राप्ति होगी, मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए सही समय है। सेहत ठीक रहेगी। संतान प्राप्ति के योग हैं। व्यावसायिक रुप सें केन्द्रित रहेंगे। वित्तीय मामलों में ध्यान रखने की जरुरत है। सप्ताहंत में उन लोगों के लिए अच्छा समय हैं जो मिडिया या कला के क्षेत्र में काम करते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार के योग हैं।

स्वास्थ्य में सुधार होगा और नई उर्जा का संचरण रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। लापरवाही के कारण धन की हानि हो सकती हैं। बेकार की टैंशन आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। परिवार के प्रेम और सहयोग की जरुरत पड़ सकती है।

शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं है। परिवार के किसी सदस्य द्वारा अच्छी खबर मिल सकती है। फिर भी समस्याओं के प्रति सावधान रहने की आवश्यक्ता है। व्यापार को बढाने और नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं।

ये भी पढ़े:

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल