1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 2 ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 2 ग्रह कर रहे है राशिपरिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 09, 2017 08:49 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 08:49 am IST

धर्म डेस्क: आज शुक्रग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है जो कि पूरे सप्ताह इसी राशि में रहेगा। इसक साथ ही इस सप्ताह शनि और राशु के साथ चंद्रमा की जोड़ी बन रही है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों का परेशानी भरा समय होगा। जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह.

horoscope
horoscope

धनु राशि
इस राशि वालों को इस सप्ताह अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यभार अधिक रहेगा। घर में खुशखबरी आने के आसार हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी और साथ ही शुभ कार्यों पर खर्चे होंगे। व्यावसायिक तौर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नई नौकरी मिल सकती है।

प्रेम संबधो में स्थिरता बनी रहेगी। मांगलिक कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय में अपनी गुणवत्ता से नई उपलब्धियों को प्राप्त कर सकते हैं। रिस्तेदारों के कारण घर में मतभेद हो सकता है। यात्रा करने से बचें। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं। सहभागी के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। इस से रिस्तों में प्रगाढता आएगी।

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह में भाग्य का साथ रहेगा। छोटी मोटी बाधाओं के बावजूद कार्य पूर्ण करनें में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य संबधि दिक्कतें आ सकती हैं सचेत रहें। व्यावसायिक जीवन आपके हित में रहेगा। नीजि जिंदगी अच्छी रहेगी।

विरासत से लाभ होने की संभावनाएं है। महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है। याद्दाश्त अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति रहेगी। इस समय आप किसी भी चुनौति को स्वीकार करने का माद्दा रखते हैं। हालांकि किसी भी कार्य में जल्दबाजी से आपको बचने की आवश्यकता है।

कार्यक्षेत्र पर कोई आपकी प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचाने के प्रयास कर सकता है। संपति के मामलों में हानि हो सकती है। मां की सेहत की चिंता रहेगी उनके साथ वक्त बिताएं। बुरी आदतों से नुक्सान पहुंच सकता है। दफ्तर में अपने कार्य पर ध्यान केन्द्रित रखें अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल