1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सपने में चारों तरफ पानी ही पानी दिखे तो? जानिए स्वप्न शास्त्र में इसका मतलब

सपने में चारों तरफ पानी ही पानी दिखे तो? जानिए स्वप्न शास्त्र में इसका मतलब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 09, 2021 06:37 am IST,  Updated : Jun 09, 2021 06:38 am IST

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों का संबंध हमारे भविष्य से होता है। यानी आने वाले समय में जो घटनाएं हमारे जीवन में होने वाली हैं उसका हनें पहले से आभास हो जाता है।

dream interpretation - India TV Hindi
सपने में पानी देखना  Image Source : INDIA TV

हर व्यक्ति सपना देखता है और जो भी सपना हम देखते हैं उनाक मतलब और फल होता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक कुछ सपने ऐसे होते हैं जिनसे हमारा  भाग्य जुड़ा होता है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले। कभी-कभी हमें ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो बहुत अजीब होते हैं। भाग्य से जुड़े सपनों को बहुत खास माना जाता है। कहते हैं कि ऐसे सपने दिखने पर इनका जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से न तो यह सपने पूरे होते हैं और न ही इनका कोई फल मिल पाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक पानी के सपने शभ और अशुभ दोनों हो सरके हैं। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपने पानी किस स्थिति में देखा है। 

Dream Interpretation: सपने में टूटा शीशा देखना शुभ होता है या अशुभ? क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

क्या आपने भी देखा है ऐसा सपना ?

सपने में नदी का पानी 

सपने में नदी का पानी देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके अधूरे सपने पूरे होने वाले हैं। ये अपना इच्छाओं के पूरे होने का भी संकेत होता है। ऐसा सपना देखने के बाद धन लाभ होने के भी आसार रहते हैं या हो सकता है कि आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग जाए। 

सपने में समुद्र का पानी देखना 

अगर आपको अपने सपने में समुद्र का पानी दिखाई देता है तो ये शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा सपना आने पर भविष्य में सतर्क रहने की जरूरत होती है। समुद्र का मतलब खारे से हैं यीनी आने वाले समय में आपकी वाणी से लोग परेशान हो सकते हैं, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। 

Dream Interpretation:सपने में खुद को गाय की सेवा करते हुए देखा तो समझिए खुलने वाली है किस्मत

सपने में बारिश देखना 

सपने में बारिश होते देखना शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में  आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बारिश का पानी भविष्य में सफलता मिलने का भी संकेत देता है। 

सपने में बाढ़ का पानी 

सपने में बाढ़ का पानी देखना अशुभ संकेत है। इस  सपने का मतलब है कि आपको आने वाले समय में कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी की मृत्यु से संबंधी बुरी खबर आने के भी आसार रहते हैं।

सपने में कुएं का पानी देखना 

सपने में कुएं का पानी देखना भी शुभ माना जाता है। ये सपना अचानक धन की प्राप्ति होने का संकेत देता है। 

Dream Interpretation: मुसीबत से बचने के लिए चेतावनी देते हैं ये 7 सपने, जानिए क्या कहता है सामुद्रकि शास्त्र?

सपने में साफ पानी देखना 

सपने में साफ देखना भी शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही काम में सफलता मिल सकती है। ये सपना नौकरी और व्यापार में उन्नति का संकेत देता है। हो सकता है आपका प्रमोशन हो जाए या फिर व्यापार में मुनाफा हो जाए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल