1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को अर्पित करें ये 5 चीजें, होगा शुभ

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को अर्पित करें ये 5 चीजें, होगा शुभ

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 01, 2022 10:12 pm IST,  Updated : Feb 04, 2022 05:12 pm IST

बसंत पंचमी के दिन मां की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति के ज्ञान में बढ़ोत्तरी होती है। इसके साथ ही इस दिन मां सरस्वती के चरणों में इन चीजों को अर्पित करें।

Basant Panchami 2022 - India TV Hindi
Basant Panchami 2022  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • मां सरस्वती को पीले रंग की वस्तुएं अति प्रिय
  • जानिए बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को अर्पित करें ये चीजें

माघ मास के शुक्ल पक्ष की पचंमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थी। बता दें कि इस साल बसंत पंचमी 5 फरवरी को मनाई जाएगी।

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी पर करें ये उपाय, बुद्धि और विद्या की होगी बढ़ोत्तरी

मां सरस्वती को ज्ञान, विद्या, वाणी, संगीत और कला की अधिष्ठात्री देवी कहा जाता है। माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन मां की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति के ज्ञान में बढ़ोत्तरी होती है। इसके साथ ही इस दिन मां सरस्वती के चरणों में इन चीजों को अर्पित करें। इससे लाभ मिलेगा।

  1. बसंत पंचमी के दिन पीले रंग की चीजों का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन मां सरस्वती को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। 
  2. मां सरस्वती को पीले या फिर सफेद रंग के फूल चढ़ाना चाहिए। इससे मां प्रसन्न होती है।
  3. मां सरस्वती को पेन और कॉपी जरूर अर्पित करें। इससे बुध ग्रह भी मजबूत होता है, जिससे आपका मेमोरी बढ़ती है। इसके बाद इन पेन-किताबों का आप इस्तेमाल करें।
  4. मां सरस्वती को पीले चंदन और केसर का तिलक लगाएं। इससे आपको गुरु ग्रह संबंधी लाभ मिलेगा। जिससे धन के साथ विद्या की बढ़ोत्तरी होगी। 
  5. मां सरस्वती को पीली बूंदी का भोग लगाएं। इससे मां सरस्वती खुश होती है।  

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

बसंत पंचमी संबंधित अन्य खबरें

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी के दिन बिल्कुल भी न करें ये काम, मां सरस्वती हो जाएगी नाराज

Basant Panchami 2022: बसंत पंचमी कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि

बसंत पंचमी पर बनता है विवाह का सबसे उत्तम योग, जानिए इस दिन कौन कर सकता है शादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल