1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: आस्तीन के सांप होते हैं ऐसे दोस्त, इनकी दोस्ती से दुश्मनी भली होती है

Chanakya Niti: आस्तीन के सांप होते हैं ऐसे दोस्त, इनकी दोस्ती से दुश्मनी भली होती है

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2022 06:15 am IST,  Updated : Apr 05, 2022 06:15 am IST

अपनी नीतियों के जरिए आचार्य चाणक्य ने इस कथन में यह स्पष्ट कर दिया है कि किस तरह की दोस्ती सबसे ज्यादा खतरनाक होती है।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

तक्षशिला विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के आचार्य, आचार्य चाणक्य की बाते आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी उनके अपने वक्त में थी। एक सफल जिंदगी जीने के लिए आचार्य चाणक्य की बातें बेहद जरूरी होती हैं। आइए जानते हैं उन्होंने अपनी नीतियों में किस तरह के लोगों को खतरनाक बनाता है, जिनसे कभी नहीं दोस्ती करने चाहिए।

'जो सही रास्ता ना दिखाए वो दोस्ती दुश्मनी से भी खतरनाक होती है।' आचार्य चाणक्य

Chankya Niti: भरोसेमंद व्यक्ति को परखने के लिए ये तरीके हैं बेहतरीन, कभी नहीं होगी चूक

अपनी नीतियों के जरिए आचार्य चाणक्य ने इस कथन में यह स्पष्ट कर दिया है कि किस तरह की दोस्ती सबसे ज्यादा खतरनाक होती है।  ऐसा कहा गया है कि अगर आपका दोस्त आपको सही रास्ता नहीं दिखा रहा है तो वो आपके किसी दुश्मन से कम नहीं है। 

हम हमेशा दोस्ती पर भरोसा करते हैं। आपको उस पर ये विश्वास होता है कि अगर आप कुछ गलत करेंगे या फिर करने की सोच रहे होंगे तो वो आपको सही रास्ता दिखाएगा। लेकिन अगर आपका दोस्त ऐसा नहीं करता है करता तो वह दुश्मन से कम नहीं है। आचार्य चाणक्य ऐसे लोगों का आस्तीन के सांप के समान मानते हैं।

Chanakya Niti: इस चीज के भय से अंदर ही अंदर घुटता रहता है इंसान, छिन जाता है सुख-चैन

परेशानियों में आपका दोस्त ही होता है जो आपको सही रास्ता दिखाता है। वो आपको बताता है कि आपको ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। लेकिन अगर आपका दोस्त सब कुछ जानते हुए भी इस मौके का फायदा उठाए तो ऐसे लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए। यहां तक की ऐसे लोग दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जो सही रास्ता ना दिखाए वो दोस्ती दुश्मनी से भी खतरनाक होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल