1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Chanakya Niti: ये है दुनिया की सबसे ताकतवर चीज, इसके आगे हर कोई हो जाता है नतमस्तक

Chanakya Niti: ये है दुनिया की सबसे ताकतवर चीज, इसके आगे हर कोई हो जाता है नतमस्तक

 Published : May 01, 2022 11:01 am IST,  Updated : May 01, 2022 11:01 am IST

आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि वह कौन सी चीज है जो सबसे ज्यादा शक्तिशाली है। आइए जानते हैं।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

Highlights

  • चाणक्य जी कहते हैं कि काल इतना शक्तिशाली है कि कोई इसका सामना नहीं कर सकता है।
  • काल( समय) के आगे किसी प्राणी की भी नहीं चलती है।

भले ही आपको आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। भागदौड़ भरी जिंदगी में आप इन विचारों को नजरअंदाज ही क्यों न कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि वह कौन सी चीज है जो सबसे ज्यादा शक्तिशाली है। आइए जानते हैं।

वास्तु टिप्स: बेडरूम में कभी इस जगह न लगाएं शीशा, झेलनी पड़ सकती हैं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां 

श्लोक

कालः पचति भूतानि कालः संहरते प्रजाः।

कालः सुप्तेषु जागर्ति कालो हि दुरतिक्रमः॥

आचार्य चाणक्य ने इस कथन के अनुसार काल एक ऐसी चीज है जो प्राणियों को निगल जाता है और सृष्टि का विनाश कर देता है। यह प्राणियों के सो जाने पर भी उनमें मौजूद रहता है। ये इतना शक्तिशाली है कि कोई भी इसका सामना नहीं कर सकता है। मतलब कि संसार में एक चीज है जो सबसे ज्यादा ताकतवर है और वो चीज है काल यानी समय। इसके आगे हर एक चीज छोटी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे हराना नामुमकिन है और हर कोई इसके सामने नतमस्तक हो जाता है। 

Chanakya Niti: किसी व्यक्ति को परखना हो तो इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं खाएंगे धोखा

दरअसल, समय के आगे किसी प्राणी की भी नहीं चलती है। जब किसी का काल आता है तो उसे कोई भी व्यक्ति या फिर कोई भी चीज उसे बचा नहीं सकती है। यानी कि जब भी किसी का समय आता है तो उसके सामने हर चीज बेकार हो जाती है और समय एक ऐसी चीज है जो कभी भी नहीं रुकता है चाहे हालात जैसी भी हो। ये इंसानों को निगल जाता है।

आगे आचार्य चाणक्य जी कहते हैं कि ठीक इसी तरह सृष्टि की भी काल के आगे नहीं चलती है। यदि सृष्टि का भी समय आ गया है तो वह भी क्षण भर में विनाश हो जाएगा। इसी तरह समय कभी भी किसी प्राणि का साथ नहीं छोड़ता है। अगर कोई सोता भी है तो उसका काल भी उसके साथ होता है। इसलिए चाणक्य जी ने कहा है कि काल के आगे किसी की भी नहीं चलती है फिर चाहे वो कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो। 

Vastu Tips: घर से आज ही हटा दें टूटा हुआ शीशा, वरना होगा ये नुकसान 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल