1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. घर की इस दिशा में लगा लें 'धन वाली बेल'! मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी मनोरथ

घर की इस दिशा में लगा लें 'धन वाली बेल'! मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी मनोरथ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 17, 2022 02:08 pm IST,  Updated : Feb 17, 2022 03:40 pm IST

कृष्णकांता की बेल को धन बेल भी कहा जाता है। इस पर लगे फूल मनोरथ पूरे करते हैं।

krishnkanta plant for wealth- India TV Hindi
krishnkanta plant for wealth Image Source : HINDIGARDEN

वास्तु शास्त्र में कई पुण्यकारी पौधों के बारे में जानकारी दी गई है। तुलसी, शमी, कनेर, मनी प्लांट जैसे पेड़ पौधे घर में धन संपदा की बढ़ोतरी करने के साथ साथ पॉजिटिव माहौल बनाने में मदद करते हैं। ऐसे ही एक पौधे की बेल के बारे में आज बात करेंगे जिसे कृष्णकांता कहा जाता है। इसे नीली अपराजिता भी कहते और इसके नीले फूल भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं। देखने में कृष्णकांता के नीले फूल एक मोरपंख की तरह खूबसूरत दिखते हैं।

बिजनेस में घाटा परेशान कर रहा है? इस रत्न की मदद से चल निकलेगा बिजनेस

वास्तु में कृष्णकांता की बेल को 'धन बेल' भी कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि कृष्णकांता की बेल जैसे जैसे बढ़ती है उसी तरह घर में खुशहाली और संपन्नता बढ़ती है। इसे आमतौर पर फरवरी मार्च में रोपा जाता है। इसके लगाने से घर में निगेटिविटी का खात्मा होता है और घर में पैसे आने लगते हैं। यहां पैसे आने का तात्पर्य ये नहीं कि आपने बेल लगाई और पैसे खुद ब खुद आ जाएंगे। इसका मतलब ये है कि आप धन के लिए सही दिशा में जो मेहनत करेंगे तो आपको फल जरूर मिलेगा।

मनी प्लांट और दूध का किस्मत कनेक्शन कराएगा धनवर्षा, मां लक्ष्मी करेंगी स्थाई निवास

किस दिशा में लगाएं बेल

कृष्णकांता की बेल को घर में उत्तर दिशा में लगाना चाहिए, इससे ये शुभ परिणाम देती है और घर में खुशहाली बनी रहती है। ध्यान रखने वाली बात ये है कि इस बेल को कभी भी पश्चिम या दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।

धन लक्ष्मी को आकर्षित करने वाली बेल

कहा जाता है कि विष्णुप्रिया होने के चलते कृष्णकांता यानी नीली अपराजिता की बेल धनलक्ष्मी को भी आकर्षित करती है। इससे घर में खुद मां लक्ष्मी निवास करती हैं और धनवान बनने के लिए की गई मेहनत कामयाब होती है।

कृष्णकांता की बेल लगाने से परिवार के सदस्यों की बुद्धि कुशाग्र होती है और ये भी कहा जाता है कि इसका फूल भगवान विष्णु को चढ़ाया जाए तो परिवार की कभी भी पराजय नहीं होती।

शनिदोष मिटाते हैं कृष्णकांता के फूल
कृष्णकांता की बेल के सुंदर नीले फूलों शनिदेव को अर्पित करने से शनि की साढ़े साती या महादशा से मिल रहे कष्टों से भी राहत मिल जाती है।

ज्योतिष में कहा गया है कि इस बेल के नीले फूलों को पूजा के बाद साथ में रखकर जरूरी और खास काम पर जाना चाहिए, इससे जरूरी काम में सफलता मिलती है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले इससे  संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल