1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Manglik Dosh: कुंडली का सबसे खतरनाक दोष है मांगलिक, व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को कर देता है तबाह, जानिए उपाय

Manglik Dosh: कुंडली का सबसे खतरनाक दोष है मांगलिक, व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को कर देता है तबाह, जानिए उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 21, 2022 09:00 pm IST,  Updated : May 25, 2022 07:05 pm IST

Manglik Dosh: जानिए मांगलिक दोष यदि किसी के कुंडली में है तो उसे कैसे बचा जा सकता है साथ ही जानिए ऐसा क्या उपाय किया जाए।

Manglik Dosh- India TV Hindi
Manglik Dosh Image Source : TWITTER@VIVAHSANYOG

Highlights

  • भारतीय ज्योतिष के अनुसार मांगलिक दोष खराब माना जाता है।
  • ऐसी मान्यता है की जिनके कुंडली में मांगलिक दोष होता है ,उनकी शादी में समस्याएं आती है

Manglik Dosh: भारतीय ज्योतिष के अनुसार जन्म कुंडली में बहुत से दोष होते हैं जिनमें से मांगलिक दोष बहुत ही महत्वपूर्ण है। ये दोष बहुत ही खराब माना जाता है खासकर, शादी के समय।  ऐसी मान्यता है की जिनके कुंडली में मांगलिक दोष होता है ,उनकी शादी में समस्याएं आती है, शादी लेट से होती है, शादी ठीक होकर टूट जाती है। यदि शादी हो जाए तो शादी सही से चल नहीं पाती, लड़ाई झगड़े होते हैं। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ते हैं। कभी-कभी तलाक तक की नौबत आ जाती है।

 Manglik Dosh
Image Source : INSTAGRAM  Manglik Dosh

जानिए कुंडली में मांगलिक दोष कैसे लगता है? 

जब भी मंगल ग्रह लग्न भाव में, चतुर्थ भाव में ,सप्तम भाव में और अष्टम भाव में एवं द्वादश भाव में बैठते हैं तो कुंडली में मांगलिक दोष का निर्माण हो जाता है। प्रथम भाव के मांगलिक दोष में जातक बहुत ही गुस्सैल ज़िद्दी होता है। जिससे शादीशुदा लाइफ में समस्याएं आती है। चतुर्थ भाव से जो मांगलिक होते हैं, उनके जीवन में सुख का कमी धन का कमी और सफलता की कमी होती है। जीवन संघर्ष पूर्ण बन जाता है। सप्तम भाव से जो मांगलिक होते हैं लड़ाई झगड़ा बहुत होता है।  एक दूसरे को समझ नहीं पाते हैं। मारपीट गाली गलौज का भी समस्या आती है।

Manglik Dosh
Image Source : ASTROVIDHI.COMManglik Dosh

अष्टम भाव से जो मांगलिक होते हैं, उनका ससुराल से रिलेशन अच्छा नहीं होता है। ससुराल वाले एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं, जिससे जीवन बर्बाद हो जाता है। 12 भाव से जो मांगलिक दोष होते हैं उनको रोग शत्रु बीमारी, एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। जिससे उनका जीवन सुख में नहीं कहा जा सकता है।

 28 वर्ष के बाद समाप्त हो जाती है मांगलिक दोष - 

एक मान्यता यह भी है की मांगलिक दोष 28 वर्ष के बाद समाप्त हो जाती है या उसका प्रभाव कम हो जाता है। हालांकि ये मान्यता भ्रामक है, अनुभव के आधार पर यह सत्य साबित नहीं होती है। हां, यदि मंगल ग्रह पर जो मांगलिक है यदि बृहस्पति का दृष्टि पर है तो मांगलिक ग्रह के एक प्रभाव को कम जरूर करता है मांगलिक दोष समाप्त नहीं होता, क्योंकि हर ग्रह अपने आप में बहुत ही शक्तिशाली होता है और उसका अपना अपना महत्व होता है।

Manglik Dosh
Image Source : ASTROSWAMIGManglik Dosh

कोई ग्रह किसी ग्रह से कमजोर नहीं होता है, जो भी लड़का या लड़की मांगलिक है उनके अंदर एनर्जी सामान्य जातक की अपेक्षा अधिक होती है और मांगलिक जातक एडमिनिस्ट्रेटिव क्षेत्र में अधिक सफल होते पाए गए हैं या कोई भी क्षेत्र हो उसमें वह अधिक सफल होते हैं। क्योंकि उनके अंदर कार्य करने की क्षमता और जोश अधिक पाया जाता है। यह पॉजिटिव साइन मांगलिक दोष वालों के अंदर पाया जाता है। मांगलिक दोष सिर्फ शादीशुदा लाइफ या शादी के समय के लिए ही दोष माना जाता है और बाकी समय के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। 

जानिए मांगलिक दोष यदि किसी के कुंडली में है तो उसे कैसे बचा जा सकता है साथ ही जानिए ऐसा क्या उपाय किया जाए जो उनको कोई हानि न हो और उनका जीवन खुशहाल हो - 

1. लड़का-लड़की की शादी मांगलिक दोष वालों के साथ ही हो तो मंगल दोष से नुकसान नहीं होता। 

2. हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करना चाहिए। 
3. मूंगा रत्न धारण करना चाहिए। 
4. हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए। 
5. मंगलवार को मंदिर में मसूर का दाल दान करना चाहिए। 
6. चीनी का भी दान कर सकते हैं। 

7. यदि किसी कारणवश गलती से मांगलिक दोष वालों से शादी हो जाए खासकर लड़कियों के लिए तो उनको चाहिए कि विन्ध्याचल जाकर माता की मंगला गौरी आरती करें और साथ ही माता जी को सवा किलो सिंदूर का चढ़ावा चढ़ाएं। ऐसा करने से उनके पति पर किसी भी प्रकार का संकट टल जाता हैl यदि किसी लड़के की शादी मांगलिक लड़की से हो जाए तो उनको खुशहाल जीवन के लिए सुंदरकांड का लगातार पाठ करना चाहिए और मूंगा रत्न धाम करना चाहिएl 
 
8. यदि किसी लड़की की शादी किसी मांगलिक लड़के से हो रही हो तो शादी से पहले लड़की का कुंभ विवाह करना चाहिए। कुंभ विवाह में लड़की को भगवान विष्णु के प्रतिमा से या पीपल के पेड़ से शादी करने का विधान बताया गया है, लेकिन इस बात को हमेशा गुप्त रखना चाहिए।

9. यदि लड़के की शादी किसी मांगलिक लड़की से हो रही हो तो लड़के की भी पहले पेड़ से शादी कराई जाती है।

10. लेकिन मांगलिक दोष से बचने का सबसे उत्तम उपाय यही है कि आप मांगलिक लड़के की शादी मांगलिक लड़की से करवाएं और मांगलिक लड़की की शादी मांगलिक लड़के से ऐसा करने से किसी भी प्रकार का दोष उनको नहीं लगता है और उनका जीवन बहुत ही खुशहाल वैभवशाली होता है।

11. यदि मांगलिक दोष का उपाय नहीं करते हैं तो ऐसा पाया गया है कि लड़का मांगलिक है लड़की नहीं है तो लड़की की समय से पहले मृत्यु हो सकती है। इसी प्रकार यदि लड़की मांगलिक है और लड़का नहीं मांगलिक है तो लड़के की असमय मृत्यु हो सकती है या उन दोनों का शादीशुदा लाइफ खतरे में आ सकता है। तलाक भी हो सकता है, यह जन्मकुंडली पर निर्भर करता है उसका उचित विश्लेषण किया जाता है।

वास्तु ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित मनोज कुमार मिश्रा
मोबाइल नंबर -8271277563, 620 696 4262

डिस्क्लेमर - इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल