1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. इंटरव्यू में सफलता चाहिए तो पंचमुखी हनुमान जी को लगाए इस फल का भोग, झटपट मिलेगी नौकरी

इंटरव्यू में सफलता चाहिए तो पंचमुखी हनुमान जी को लगाए इस फल का भोग, झटपट मिलेगी नौकरी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 13, 2022 07:21 am IST,  Updated : Feb 13, 2022 07:21 am IST

पंचमुखी हनुमान जी की पूजा इस तरह से की जाए तो नौकरी मिलने के योग बढ़ जाते हैं। जानिए पूजा की विधि

panchmukhi hanuman ji - India TV Hindi
panchmukhi hanuman ji  Image Source : QUORA

हिंदू धर्म ग्रंथों में हनुमान यानी वीर बंजरगी को हर संकट काटने वाले भगवान का दर्जा दिया गया है। हिंदू ग्रंथों में कहा गया है कि कलियुग में हनुमानजी की पूजा आराधना से लोगो के संकट कट जाते हैं औऱ हर काम में सफलता मिलती है। हनुमानजी के पंचमुखी अवतार में पहला मुख वानर, दूसरा गरूड़, तीसरा वराह, चौथा अश्व और पांचवां नृसिंह का है। कहा जाता है कि ये पांचों स्वरूप भक्तों की हर परेशानी को दूर करते हैं। 

सोमवार को शिव पूजन में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, भोलेनाथ हो सकते हैं रुष्ट

यूं तो आपको हर मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति मिल जाएगी लेकिन इन सभी में पंचमुखी हनुमान की पूजा खासतौर पर फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि मंगलवार के दिन पंचमुखी हनुमान जी की आराधना करने पर रुके हुए और बिगड़े कामों में सफलता मिलती है और इंसान तरक्की के रास्ते पर जाता है। 

वास्तुशास्त्र में भी पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति को घर के दक्षिण-पश्चिमी कोने में रखे जाने की सलाह दी जाती है और कहा जाता है कि इससे घर के वास्तुदोष अपने आप दूर होने लगते हैं औऱ विपदाएं घर से दूर रहती हैं।

चलिए जानते हैं कि पंचमुखी हनुमान जी पूजा से क्या क्या फल मिलते हैं।

Budhwar ke Upay: बुधवार के दिन करें ये खास उपाय, बिजनेस में बढ़ोत्तरी के साथ होंगे हर काम

इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए 

मंगलवार को पंचमुखी हनुमान जी को फल में अनार और मिठाई में केसरिया लड्डू का भोग लगाने से लाभ मिलता है औऱ इंटरव्यू में सफलता के चांस बढ़ जाते हैं।

पारिवारिक कलह रोकने के लिए
अगर घर के सदस्यों के बीच तनाव, मनमुटाव और क्लेश रहता है तो मंगलवार को पंचमुखी हनुमान जी प्रतिमा के सामने बैठकर श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इससे परिवार में सदस्यो के रिश्ते आत्मीय होंगे और परिवार में शांति बनी रहेगी।

कोर्ट केस जीतने के लिए 
आपका कोई पुराना कोर्ट केस चल रहा है या कानूनी पचड़े में फंस गए हैं तो मंगलवार के दिन पंचमुखी हनुमान जी के सामने देसी घी का दीपक जलाएं और बजरंग बाण का पाठ करें। इससे कोर्ट कचहरी के झंझटों से मुक्ति मिलने के आसार बन जाएंगे।

सप्ताह के इस दिन भूलकर भी नहीं लेना चाहिए कर्ज, इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत शुभ है ये दिन

बिगड़े काम बनाने के लिए
लाख कोशिशों के बावजूद कोई काम बार बार बिगड़ रहा हो तो पंचमुखी हनुमान जी के सम्मुख एक नारियल के ऊपर से कलावा लपेटकर चढ़ाएं और साथ ही चावल, सिंदूर और पीले फूल अर्पित करें। आपका बिगड़ा काम बन जाएगा।। ये नारियल पंचमुखी हनुमानजी को अर्पित करें। इससे आपको हर काम में सफलता मिल सकती है।

ये आर्टिकल जनश्रुतियों औऱ मान्यताओं पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पु्ष्टि नहीं करता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल