1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार को शिव पूजन में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, भोलेनाथ हो सकते हैं रुष्ट

सोमवार को शिव पूजन में भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल, भोलेनाथ हो सकते हैं रुष्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2022 05:26 pm IST,  Updated : Feb 06, 2022 05:31 pm IST
Lord Shiva- India TV Hindi
Lord Shiva Image Source : FREEPIK

Highlights

  • शिव जी को कुमकुम और रोली नहीं लगाई जाती है।
  • भगवान शिव का अभिषेक नारियल पानी से नहीं करना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि अगर इस दिन भोलेनाथ कि सच्चे मन से पूजा की जाए तो सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है साथ ही सभी मनोकामना भी पूरी होती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शिव की पूजा- आराधना करनी चाहिए। 

इस दिन खासतौर पर शिवजी के साथ माता पार्वती और नंदी को जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा या आंकड़े के फूल भी चढ़ाने चाहिए। ये सभी चीजें भगवान शिव को बेहद प्रिय हैं इसलिए भोलेनाथ खुश होकर अपनी भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इस दिन घी, शक्कर और गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए और धूप, दीप से आरती करनी चाहिए। शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध भी चढ़ाना चाहिए। ये सभी चीजें करने से भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। 

मंगलवार को इन उपायों को करने से बिगड़ा काम भी बन जाएगा, जानें

शिव पूजन में इन बातों का रखें ध्यान

शिव पूजन में कई सारी ऐसी चीजें अर्पित की जाती हैं जो किसी अन्य भगवान को नहीं चढ़ाई जाती है, जैसे - आक,बेलपत्र, भांग आदि। ठीक इसी तरह कई चीजें ऐसी भी होती हैं जो भोलेनाथ को नहीं अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको पूजा का फल मिलने के बजाय नुकसान पहुंच सकती हैं। जानिए कौन सी हैं वो चीजें।

शंख

शंख भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय हैं। लेकिन भगवान शिव ने शंखचूर नामक असुर का वध किया था जिसकी वजह से शंख शिव जी की पूजा में वर्जित माना जाता है। 

कुमकुम या रोली
मान्यता है कि शिव जी को कुमकुम और रोली नहीं लगाई जाती है।

सोमवार को शिव जी की ये खास पूजा करने से पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं 

तुलसी का पत्ता
भोलेनाथ को तुलसी का पत्ता भी नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि, असुर राज जलंधर की कथा के अनुसार जलंधर की पत्नी वृंदा तुलसी का पौधा बन गई थी और भगवान शिव ने जलंधर का वध किया था। जिस वजह से वृंदा ने शिव पूजन में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल न करने की बात कही थी। 

नारियल पानी
भगवान शिव का अभिषेक नारियल पानी से नहीं करना चाहिए। 

फूल
भगवान शिव के भक्तों को कभी भी उनकी पूजा के दौरान केतकी या केवड़ा के फूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावे शिव को कनेर और कमल के अलावा लाल रंग के फूल भी प्रिय नहीं हैं।

हल्दी
भगवान शिव के भक्तों को शिव पूजन के दौरान हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। 

डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। इसलिए इस धातु को धारण करने से पहले ज्योतिष या रत्नों की विशेषता जानने वाले एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें। 

Chanakya Niti: ऐसे लोगों के पास कभी नहीं रुकती मां लक्ष्मी, शीघ्र नष्ट हो जाता है धन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल